बच्चे की त्वचा बहुत ही नाजुक सी होती है। यदि उनकी अच्छे से देखभाल न हो तो यह ड्राई और डैमेज होने लगती है। खासतौर पर सर्दियों में ठंडी और शुष्क हवाएं चलती है जिसके कारण बच्चे की स्किन पर नमी का स्तर कम हो जाता है ऐसे में उनकी त्वचा बहुत सेंसिटिव हो जाती है। आपने कई बार देखा होगा कि सर्दियों में बच्चों को पानी से बचाने के लिए पेरेंट्स बेबी वाइप्स इस्तेमाल करते हैं लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि सर्दियों में शिशु की स्किन पर ज्यादा इनका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए इससे उन्हें नुकसान हो सकते हैं। तो चलिए इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं कि ज्यादा बेबी वाइप्स लगाने से बच्चे की स्किन पर क्या असर होगा।

ड्राईनेस

एक्सपर्ट्स के अनुसार, बेबी वाइप्स में कुछ कैमिकल्स और खुशबूदार तत्व मौजूद होते हैं जो शिशु की त्वचा को नुकसान पहुंचाएंगे। खासतौर पर सर्दियों में जब त्वचा पहले से ही ड्राई हो तो वाइप्स का बार-बार इस्तेमाल करने के कारण यह और भी ड्राई हो सकती है।

त्वचा की नमी होगी कम

इस मौसम में बेबी की त्वचा को ज्यादा नमी की जरुरत पड़ती है। ऐसे में यदि आप बार-बार वाइप्स इस्तेमाल करेंगे तो इससे बेबी की स्किन की प्राकृतिक नमी खो जाएगी और यह फटने लगेगी।

स्किन में खुजली

बेबी वाइप्स में कुछ ऐसे कैमिकल पाए जाते हैं जो बेबी की स्किन पर एलर्जी का कारण बनेंगे। ऐसे में उन्हें एलर्जी के चलते खुजली और रेडनेस हो सकती है।

रैशेज

अगर वाइप्स का इस्तेमाल लंबे समय तक हो तो यह डायपर रैशेज और त्वचा में जलन की समस्या बढ़ाएंगे।

ऐसे चुनें शिशु के लिए सही वाइप्स

. बिना खुशबू और हानिकारक कैमिकल्स वाले वाइप्स बच्चे के लिए ना चुनें।

. एंटी-एलर्जिक और हाइपोएलर्जेनिक वाइप्स इस्तेमाल करें।

. बेबी के लिए हमेशा किसी सही ब्रांड के वाइप्स ही प्रयोग करें।

इस बात का भी रखें ध्यान

सर्दियों के इस मौसम में शिशु की त्वचा की देखभाल के लिए सावधानी बरतें। बेबी वाइप्स जरुरत से ज्यादा इस्तेमाल न करें इससे शिशु की त्वचा को नुकसान हो सकता है। एक्सपर्ट्स की मानें तो आप नैचुरल तरीके शिशु की त्वचा के लिए कर सकते हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *