सर्दी के इस मौसम में बहुत से लोग मटर खाते हैं। इससे अलग-अलग तरह की डिशेज बनाकर खाते हैं। सेहत के लिए भी यह बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। इसमें पाए जाने वाला जिंक, विटामिन-सी, विटामिन-ई, मैंग्नीज, आयरन, कॉपर, एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर जैसे पोषक तत्व सेहत को एक नहीं कई फायदे देते हैं। मेथी मलाई मटर, मटर पुलाव, मटर की कचौड़ियां, आलू मटर, मटर पनीर जैसी कई मटर से बनी डिशेज का स्वाद सभी लेते हैं। वैसे तो यह स्वास्थ्य के लिहाज से फायदेमंद होते हैं लेकिन आप शायद यह नहीं जानते कि कुछ लोगों के लिए इसका सेवन नुकसानदायक भी हो सकता है। तो चलिए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं कि किन लोगों को मटर नहीं खाने चाहिए।

पेट से जुड़ी समस्याएं

यदि आपको पेट से जुड़ी कोई भी समस्या जैसे गैस, कब्ज या फिर ब्लोटिंग रहती है तो मटर बिल्कुल भी न खाएं। इससे आपकी समस्या और भी ज्यादा बढ़ सकती है।

किडनी प्रॉब्लम

जिन लोगों को किडनी से जुड़ी कोई प्रॉब्लम हो उन्हें भी मटर नहीं खाने चाहिए। इसमें प्यूरीन पाया जाता है ऐसे में इसे खाने से यूरिक एसिड टूटकर किडनी में पथरी का कारण बन सकता है।

डायबिटीज के मरीज

यदि आपको डायबिटीज जैसी खतरनाक बीमारी है तो आपको भी मटर खाने से परहेज ही करना चाहिए। इसे खाने से आपका ब्लड शुगर लेवल अचानक से बढ़ जाएगा। ऐसे में आप मटर खाने से परहेज करें।

पेट खराब

अगर आपका पेट खराब है या फूल रहा है तो भी मटर न खाएं। इसमें पाया जाने वाला फाइटिक और लैक्टिन आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। इसलिए इसे खाने से परहेज ही करें।

इस बात का भी रखें ध्यान

एक्सपर्ट्स की मानें तो जिन लोगों का डायबिटीज या किडनी से जुड़ी कोई समस्या नहीं है और उनका पाचन स्वस्थ है तो उन्हें भी मटर कंट्रोल में रहकर ही खाने चाहिए। एक बार में एक तिहाई कटोरी से ज्यादा कच्ची मटर न खाएं। इसके अलावा यह भी ध्यान रखें कि रोज मटर न खाएं। आप इन्हें अंकुरित करके खा सकते हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *