क्या आप भी लंबे समय से सिरदर्द की समस्या से परेशान है और थकान महसूस होता है। अगर हां तो आप इसे सामान्य दर्द समझने की गलती न करें। ऐसा इसलिए क्योंकि लंबे समय से सिर में दर्द रहना किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है। दरअसल हाल ही में ब्रिटेन में एक महिला सिरदर्द की समस्या से जूझ रही थी। जिसके बाद उसने जांच कारवाई तो उसे जो पता चला उससे वह काफी हैरान हुई ।

बता दें कि ब्रिटेन की रहने वाली 55 साल की महिला मिशेल रिचर्ड्स अपनी छुट्टियां मनाने के लिए ऑस्ट्रेलिया गई थी। जब वह छुट्टियों से वापस घर लौटी तो उसके सिर में बहुत दर्द हुआ,साथ ही उसे बचैनी और थकावट भी महसूस हुई। जिसके बाद महिला ने सोचा की उसे ऐसा उसे ट्रेवलिंग की वजह से हो रहा है। ऐसे में वह दर्द की दवाई खा ली और उसे उस समय राहत मिल गई। लेकिन कुछ दिनों बाद फिर से महिला के सिर में दर्द हुआ और वो डॉक्टर के पास पहुंची। सीटी स्कैन करने पर पता चला की उसे ब्रेन ट्यूमर है। जिसे सुन महिला काफी हैरान हुई।

डॉक्टर ने क्या बताया

डॉक्टर ने बताया कि उसके ब्रेन में काफी सालों से यह ट्यूमर पनप रहा था और इसे बाहर निकालना जरूरी है, क्योंकि इस ट्यूमर की लंबाई लगभग 5 सेमी है। वहीं ऑपरेशन के जरिए इस ट्यूमर को बाहर निकाल दिया गया है और महिला की सेहत बेहतर है। साथ ही इस मामले के बाद डॉक्टरों ने बताया की अगर किसी को लंबे समय से सिर में दर्द और थकान की समस्या है तो उसे सामान्य समझने की गलती न करें और तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

क्या होता है ब्रेन ट्यूमर

ब्रेन ट्यूमर तब बनता है जब दिमाग में असामान्य रूप से कोशिकाएं बढ़ती हैं और मस्तिष्क में जमा होने लगती हैं। हालांकि प्राथमिक ब्रेन ट्यूमर मस्तिष्क में कहीं भी विकसित हो सकता है। वहीं दूसरा ब्रेन ट्यूमर शरीर के किसी अन्य भाग जैसे फेफड़े, स्तन या गुर्दे में उत्पन्न होते हैं और फिर मस्तिष्क में फैल जाते हैं।

क्या है इसके लक्षण

सिर दर्द होना

आंखों में दर्द होना

साइनस दर्द होना

स्ट्रेस होना

थकावट महसूस होना

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *