मशहूर डांसर और क्रिकेटर युजवेंद्र चाहल की पत्नी धनश्री वर्मा की खूबसूरती के फैंस दीवाने हैं। उनकी फिटनेस देखकर धनश्री की उम्र का अंदाजा लगाना भी मुश्किल है। आपको बता दें कि धनश्री एक डांसर हैं ऐसे में वह हमेशा अपनी फिटनेस को आगे ही रखती हैं। उनका आज भी फिगर वैसे ही है जैसे शादी से चार साल पहले था। ऐसे में फीमेल फैंस तो उनके जैसी स्लिम बॉडी पाने की चाहत रखती हैं। ऐसे में आज आपको इस आर्टिकल के जरिए उनकी खूबसूरती और फिट बॉडी का राज ही बताते हैं। आइए जानते हैं।

डांस करना नहीं भूलती धनश्री

धनश्री एक बहुत अच्छी डांसर है और उनकी फिटनेस का भी यही राज है। डांस करने से उनका वेट कंट्रोल में रहता है मसल्स मजबूत होते हैं और यह उनकी फिटनेस का मुख्स हिस्सा भी है। इसे करने से वो एक्टिव रहती हैं और उनका एनर्जी लेवल भी अच्छा रहता है। इसके अलावा फ्लेक्सिबिलिटी बनाए रखने के लिए धनश्री एक्सरसाइज पर भी जोर देती हैं ताकि उन्हें चोट न लगे और डांस में उनकी एक्टिविटी बनी रहे।

वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

कुछ ऐसी है वर्कआउट रुटीन

धनश्री एचआईआईटी(HIIT) वर्कआउट भी फॉलो करती हैं। एचआईआईटी का मतलब है कि हाई इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग। इसे करने से दिल की सेहत बहुत अच्छी रहती है और मसल्स भी मजबूत होते हैं। वह एयर पंचेस, बॉक्स जम्प्स जैसी एक्सरसाइज को फॉलो करती हैं। इससे उनकी ओवरऑल फिटनेस अच्छी रहती है।

पोस्ट देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

जिम जाना नहीं भूलती

अपनी टोन्ड बॉडी के लिए जिम, डांस और हेल्दी डाइट पर भी जरुर फोकस करती हैं। ज्यादा से ज्यादा पानी पीना उनकी रुटीन का हिस्सा है। वह नियमित तौर पर जिम जाती हैं। जिम में जाने से कैलोरी बर्न होती है और स्ट्रेमिना भी बढ़ता है। वर्कआउट करने से शरीर लचीला और मजबूत भी बनता है। इसके अलावा योगा और मेडिटेशन के जरिए वह अपनी मेंटल और फिजिकल हेल्थ का ध्यान रखती हैं।

डाइट में लेती हैं ये चीजें

हेल्दी डाइट ही धनश्री फॉलो करती हैं। इससे उनकी बॉडी हाइड्रेट रहती है। फिटनेस रुटीन में उनकी बैलेंस्ड डाइट भी शामिल है। वो ताजे फल, सब्जियां, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर खाना खाती हैं। इसके अलावा वह अपने मनपसंदीदा चीजें भी खाती हैं। कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और हेल्दी फैट्स का सेवन वो सही मात्रा में करती हैं। हाइड्रेशन को भी वह जरुरी मानती हैं इसलिए वो दिन भर ढेर सारा फ्रेश जूस भी लेती हैं।

एक्सरसाइज करना नहीं भूलती

डांस, योगा, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और पिकबॉल जैसी कई एक्सरसाइज के जरिए वह खुद को फिट रखती हैं। उनका मानना है कि लगातार एक्सरसाइज करने से ही वह सेहतमंद रह सकती हैं। सोशल मीडिया पर भी वह फैंस को हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करने की सलाह देती हैं।

पोस्ट देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *