गुजरात के अहमदाबाद शहर में एचएमपीवी वायरस का दूसरा और गुजरात में तीसरा केस मिला है। यह केस शहर के वस्त्रापुर में रहने वाले बुजुर्ग के एचएमपीवी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बुजुर्ग का प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं एक की हालत स्थिर बताई जा रही है। अहमदाबाद की स्टर्लिंग हॉस्पिटल में 80 साल के बुजुर्ग को एडमिट किया गया था। बुजुर्ग को सांस लेने में तकलीफ होने के कारण एचएमपीवी टेस्ट करवाया गया। इसके बाद बुजुर्ग की रिपोर्ट एचएमपीवी पॉजिटिव आई है।

बुजुर्ग की कोई नहीं है ट्रैवल हिस्ट्री

हॉस्पिटल की ओर से यह कहा गया है कि 80 साल के मरीज की कोई भी ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। मरीज की एचएमपीवी रिपोर्ट पॉजिटिव आई जिसके बाद इस बारे में अहमदाबाद के नगर निगम की इसकी जानकारी दे दी गई है। सैंपल वेरिफिकेशन के लिए अहमदाबाद की बीजे मेडिकल कॉलेज और गांधीनगर स्थित जीआरबीसी में भी भेजी गई।

पहले भी मिल चुके हैं 2 मरीज

आपको बता दें कि अहमदाबाद में इससे पहले भी 2 महीने के बच्चों की एचएमपीवी रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी थी। अहमदाबाद के चांदखेड़ा में स्थित प्राइवेट अस्पताल में बच्चे का इलाज भी किया गया था और अब बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ हो चुका है। इसके अलावा साबरकांठा जिले के प्रांतिज में रहने वाली सात साल की बच्चे की भी एचएमपीवी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जिसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

ज्यादा चिंताजनक नहीं है एचएमपीवी वायरस

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, एचएमपीवी कोई भी वायरस नहीं है। इसकी पहली बार पहचान 2001 में हुई थी और यह सालों से दुनियाभर में फैलता भी जा रहा है। वहीं एक्सपर्ट्स ने यह भी कहा है कि एचएमपीवी ज्यादा खतरनाक नहीं है इसलिए इसके लिए ज्यादा चिंता करने की जरुरत नहीं है।

लक्षण

ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस या एचएमपीवी एक श्वसन से जुड़ा वायरस है। यह मानव फेफड़ों और श्वसन नली में इंफेक्शन पैदा करता है। इसके कारण ऐसी समस्याएं फैलती हैं जो सामान्य सर्दी या फ्लू में होती है। पहले से ऐसी बीमारियों या एलर्जी से ग्रस्त लोगों में इस वायरस का इंफेक्शन एक आम बात है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *