‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से लोगों के दिलों में राज करने वाले ‘सोढ़ी’ उर्फ गुरुचरण सिंह की हालत काफी नाजुक है। एक्टर अस्पताल में भर्ती हैं। बीते दिन उन्होंने अस्पताल से अपना एक वीडियो भी शेयर किया जिसमें उन्होंने अपने फैंस को बिगड़ी तबीयत के बारे में बताया है। उन्होंने कहा कि मेरी हालत खराब हो गई है ब्लड टेस्ट करवाए गए हैं जल्द ही अपनी हेल्थ के बारे में आपको अपडेट दूंगा। इस दौरान वह आईवी ड्रिप लगाए हुए नजर आए। उनके दोस्त ने भी एक्टर की हेल्थ को लेकर अपडेट दी है।

कई दिनों से छोड़ा खाना-पीना

एक इंटरव्यू में उनके दोस्त भक्ति सोनी ने खुलासा किया है कि एक्टर ने पिछले कई दिनों से खाना पीना छोड़ दिया है इसके कारण उन्हें कमजोरी हो गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। दोस्त ने बताया कि ये जो हालत हुई है वो खाना न खाने के कारण हुई है जब से वो लापता हुए हैं और वापिस आए हैं तब से उन्होंने पूरा खाना छोड़ ही दिया है।

वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

हालत बेहद गंभीर

दोस्त ने बताया कि गुरुचरण सिंह उर्फ सोढ़ी की हालत बहुत खराब है। वह अपनी मानसिक शांति भी खो चुके हैं। इसके कारण उनकी मां भी बहुत परेशान हैं। भक्ति ने आगे बताया कि गुरुचरण खाना तो खा ही नहीं रहे थे लेकिन अब पिछले 19 दिनों से उन्होंने पानी भी नहीं पिया है। इसके कारण उन्हें कमजोरी आई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा है। जब वो गायब हुए थे और वापिस आए हैं उससे पहले भी वो बीमार थे वह काम भी करना चाहते थे लेकिन उन्हें कुछ भी नहीं मिला इसलिए वो सन्यास लेना चाहते थे।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *