चीन में वायरस थमने का नाम नहीं ले रहे। अब हाल ही पहली बार वहां मंकीपॉक्स के नए स्ट्रेन मिले हैं। इस स्ट्रेन को पहले वाले स्ट्रेन से भी ज्यादा खतरनाक बताया जा रहा है। स्ट्रेन का नाम क्लेड1 बी है। चीन में मंकीपॉक्स के इस नए स्ट्रेन के मिलने के कारण लोग इसलिए भी काफी परेशान हो रहे हैं क्योंकि 2 साल पहले वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन इस बीमारी को ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी घोषित कर चुका है।

संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से फैलेगा स्ट्रेन

चाइनीज सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन ने 9 जनवरी को बताया है कि चीन ने हाल ही में मंकीपॉक्स के स्ट्रेन क्लेड1 बी की खोज की है। इसका पहला मामला कांगो डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ट्रेवल करने वाले पहले विदेशी व्यक्ति में पाया गया है। ऐसे में जैसे ही व्यक्ति में नए स्ट्रेन की पुष्टि हुई है उसे निगरानी में रखा गया है। इस व्यक्ति के करीबी पर खास निगरानी रखी गई है। इस आदमी के जब संपर्क में आने के बाद 4 लोग संक्रमित हो गए हैं। फिलहाल सामान्य आबादी में अभी कोई भी संक्रमित नहीं पाया गया है। इस बीमारी से प्रभावित व्यक्तियों का इलाज चल रहा है इसलिए उन्हें खास निगरानी में रखा गया है।

शुरुआती जांच करवाएं

मामलों को देखते हुए सीडीसी ने भी नोटिस जारी किया है। उन्होंने लोगों को कहा है कि मंकीपॉक्स के मरीजों या फिर यदि मंकीपॉक्स का कोई संदिग्ध लक्षण दिखने वाले व्यक्तियों के संपर्क में आते हैं तो अपनी शुरुआती जांच जरुर करवाएं। सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रींवेशन ने नोटिस जारी करते हुए कहा भी है कि मंकीपॉक्स के इस स्ट्रेन के लक्षण पहले वाले मंकीपॉक्स जैसे हैं। जैसे कि बुखार, दाने या लिम्फैडेनोपैथी।

भारत को नहीं है डरने की जरुरत

एमपॉक्स के मामले 14 जुलाई 2022 को रिपोर्ट किए गए थे। इसके अलावा हाल का मामला 27 मार्च 2024 को दर्ज किया गया है। अब यहां सवाल यह आता है कि क्या इस नए स्ट्रेन से अब भारत को डरना चाहिए। ऐसे में एक्सपर्ट्स का कहना है कि भारत को बिल्कुल भी नहीं डरना चाहिए क्योंकि भारत के लिए यह बीमारी कोई नई नहीं है। वहीं रिपोर्ट में यह बताया भी गया है कि मंकीपॉक्स के इस नए स्ट्रेन के लक्षण भी सामान है इसलिए अभी डरने की जरुरत नहीं है।

मंकीपॉक्स के लक्षण

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 14 अगस्त 2024 को मंकीपॉक्स को ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया था। इसके अलावा अमेरिका और यूरोप में इसके कई मामले भी सामने आ चुके हैं। मंकीपॉक्स एमपॉक्स वायरस से फैलने वाली बीमारी है जो कि एमपॉक्स के जरिए जानवरों से होते हुए इंसानों में फैलती है। मंकीपॉक्स से संक्रमित व्यक्ति को बुखार आता है। शुरुआती लक्षणों की यदि बात करें तो तेज बुखार के बाद सिर में तेज दर्द होना, मांसपेशियों में दर्द, व्यक्ति को थकान और कमजोरी होना, शरीर पर दाने निकलना, त्वचा और लाल चकत्ते दिखना। शरीर में निकलने वाले दानों में पानी भरना आदि।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *