कुछ दिनों से कोविड वैक्सीन और इसके साइड इफेक्ट को लेकर लोगों में काफी चर्चा हो रही है। चर्चा इसलिए हो रही क्योंकि खुद कंपनी ने माना है कि जिन लोगों ने कोविशील्ड वैक्सीन लगवाई है उनमें खून के थक्के समेत कई साइड इफैक्टस मतलब की दिल का दौरा, ब्रेन स्ट्रोक और प्लेटलेट्स कम होने का खतरा अधिक है।

इस बीच सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियोज सामने आ रहे हैं जिसे सीधे तौरपर कोविड वैक्सीन के नकारात्मक प्रभाव से जोड़ा जा रहा हैं। जिनमें लोग जिम करते हुए या फिर नमाज पढ़ते हुए गिर जाते हैं और फिर उनकी मौत हो जाती है। जी हां ऐसे ही दो वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

नामाज़ पढ़ते हुए मुस्लिम की गई जान 

बता दें कि ये वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का बताया जा रहा है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक मुस्लिम व्यक्ति मस्जिद के अंदर नामाज़ पढ़ रहा है तभी उसे अचानक से कुछ होता है और वह सिर के बल पीछे की और गिर जाता है। इसके बाद वो कुछ सेकेंड के लिए अपने हाथ-पैर हिलाता है और मौके पर उसकी मौत हो जाती है। वहीं बताया जा रहा है कि उस व्यक्ति को हार्ट अटैक आया था।

जिम में शख्स की गई जान

हालांकि दूसरी वीडियो में एक शख्स जिम में एक्सरसाइज कर रहा था। अचानक से उसके सिर में दर्द होता है और वो नीचे गिर पड़ता है। आस-पास मौजूद लोग उसे उठाते हैं और अस्पताल ले जाते जहां उसे डॉक्टर मरा हुआ घोषित कर देते हैं। साथ ही बताया जा रहा है कि इस शख्स को ब्रेन स्ट्रोक आया था। बता दें कि यह वीडियो भी उत्तर प्रदेश के वाराणसी की है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *