जब भी नया फोन लेते हैं तो उसका कवर लेना बहुत जरूरी हो जाता है। इससे फोन अगर गिरे तो टूटने का डर नहीं रहता। लेकिन कई बार होता है कि कवर को बहुत इस्तेमाल कर लिया जाता है और वे पीला पड़ जाता है। फिर पीले कवर को साफ करना मुश्किल हो जाता है तो ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से परेशान है तो यहां बताए गए हैक से आसानी से पीले मोबाइल कवर को दुबारा से नए जैसा बना सकते हैं।

बेकिंग सोडा और पानी

इसके आपको एक कटोरी में थोड़ा बेकिंग सोडा लेना है और पानी को मिला कर गाढ़ा बना लेना है। इसके बाद जो पेस्ट बना है उसे बैक कवर पर लगाएं और ब्रश की मदद से हल्के हाथों से रगड़ें और लगाने के बाद कुछ समय के लिए छोड़ दें। थोड़े समय बाद गुनगुने पानी से धो लें। लीजिए आपके मोबाइल का कवर फिर से नए जैसा बन गया।

विनेगर-बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा और पानी के अलावा आप कवर को विनेगर और बेकिंग सोडा के मिश्रण से भी साफ कर सकते हैं। जिसके लिए आपको चाहिए कि एक कटोरी में विनेगर और बेकिंग सोडा मिला लें। इसके बाद जो घोल आपने बनाया है, उसमें 30 मिनट तक कवर को डुबोकर छोड़ दें। अब ब्रश की मदद से सही से क्लीन कर पानी से धो लें।

नींबू और नमक

अगर आपको पास ये सारा सामान नहीं है तो आप नींबू और नमक के उपयोग से भी बैक कवर को साफ कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले कवर पर नींबू का रस और नमक छिड़कें, हाथों से कुछ देर तक रगड़ें। फिर कुछ समय के लिए रख दें और बाद में पानी से साफ कर लें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *