मोटापे से बहुत से लोग परेशान हैं और डरते भी है, क्योंकि अगर एक बार मोटापा शरीर पर आ जाए तो बहुत मुश्किल से जाता है। मोटापे की वजह से लोग ब्लड प्रेशर सहित कई अन्य गंभीर बीमारियों का शिकार हो जाते हैं। जिस वजह से लोग सीरियस भी हैं कि उन्हें न हो जाए तो वे इस पर काम भी कर रहे हैं और समय से खाते हैं और वर्कआउट भी करते हैं। ऐसे में लोग अपनी डाइट को भी लेकर काफी सहज हो जाते हैं। वे खाने में सलाद खाना पसंद करते हैं। लेकिन सबसे पहले ये सवाल आता है कि क्या इसको रात में खाया जा सकता है। अगर आप भी इसी दुविधा में हैं तो सही जगह पर आए हैं।
रात में सलाद
अगर आपका भी सवाल है कि रात में सलाद खाना सही है तो ये काफी फायदेमंद हो सकता है। सलाद से पाचन तंत्र बेहतर होता है। सलाद में फाइबर होता है, जिससे पाचन तंत्र मजबूत रहता है। संतुलित मात्रा में अगर रात को सलाद खाया जाए तो नींद बेहतर आती है। वजन घटाने की कोशिश करने वालों के लिए ये बहुत मददगार साबित हो सकता है, क्योंकि इसमें कैलोरी कम होती है और इस वजह से वजन संतुलित रहता है।
रात में सलाद खाने का समय
रात में सलाद खाते समय इन बातों का ध्यान रखें कि खाना खाने से दो से तीन घंटे पहले ही इसे खा लें। अगर सलाद खाने और सोने के बीच गैप रखा जाए तो ये आसानी से पच जाता है और नींद बेहतर आती है।
इसके फायदे
रात के समय सलाद खाने से पाचन सुधरता है और सेहत बेहतर होती है। कैलोरी कम होने की वजह से वजन नियंत्रित रहता है। आपको ये भी बता दें कि सलाद में पानी की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती। सलाद में विटामिट ए, बी, C और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जिससे इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है और त्वचा भी चमकदार बनती है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
