आपको आजकल हर किसी के घर में मनी प्लांट मिल जाएगा। ये एक बहुत ही कॉमन प्लांट है। लोगों को पता है कि ये प्लांट मनी को आकर्षित करता है लेकिन जरूरी भी है कि इसका ध्यान सही से रखा जाए। ये एक इंडोर प्लांट है लेकिन सर्दियों में ये तेजी से पीला पड़ने लगता है और पत्तियों के साथ जड़ें भी खराब हो जाती हैं। ऐसे में आप अपने मनी प्लांट को हेल्दी रखने के लिए इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। इन टिप्स को फॉलो करना एक तरह से प्लांट को फूड देने की बात जैसा है।
सर्दियों में मनी प्लांट की देखभाल
धूप में
सर्दियों में धूप का निकलना मुश्किल हो जाता है और ऐसे में जरूरी है कि आप मनी प्लांट को धूप में रखें तो जब भी धूप निकले तो इसे धूप में रख दें। धूप में रखने से इनकी ग्रोथ को बढ़ावा मिलेगा, मनी प्लांट के पत्ते पीले नहीं पड़ेंगे और फिर ठंड से इनकी जड़ों को नुकसान भी नहीं होगा।
पौधे में पानी
सर्दियों में नमी को बढ़ाना चाहते हैं तो सीधेतौर पर पौधे में पानी न डालें बल्कि पेबल ट्रे या ह्यूमिडिफायर के साथ नमी बढ़ाएं। साथ ही मनी प्लांट की मिट्टी को छूकर भी देखते रहें। आपको जब तक न लगे कि मिट्टी बिलकुल सूखी हो गई है तब तक पानी न डालें और डालें भी तो बस पानी का छिड़काव करें।
मनी प्लांट का खाना
जैसा कि आपको ऊपर बताया था कि मनी प्लांट को भी खाने की जरूरत होती है तो ऐसे में आप मिट्टी वाले मनी प्लांट में चायपत्ती डाल सकते हैं। अगर पानी वाला मनी प्लांट है तो एक्वा (aqua) फूड या फिर प्लांट फूड डाल सकते हैं ताकि आपके पौधे की ग्रोथ होती रहे। इसके अलावा आप मनी प्लांट में Epsom salt, चावल का पानी, केले का छिलका और अंडे का छिलके का पाउडर भी डाल सकते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
