वेट लॉस करना आज के समय में कोई बड़ी बात नहीं है। कुछ आदतों को फॉलो करके आप अपना वजन आसानी से कम कर सकते हैं। वहीं कई लोगों का मानना है कि वजन घटाने के बाद स्किन का ग्लो भी क हो जाता है जिसके कारण चेहरा भी पतला दिखता है और लुक्स पर भी असर होता है। यदि आप भी इस बात को लेकर परेशान हैं तो आज आपको वजन कम करने का ऐसा तरीका बताते हैं जिनके जरिए आपका वजन भी कम हो जाएगा और स्किन का ग्लो भी कम नहीं होगा। तो आइए जानते हैं इस बारे में।

वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://www.instagram.com/reel/DDMkDM6zcKD/?utm_source=ig_embed&ig_rid=8d38390a-a5a0-4b57-a0a7-21fd1c6bf572

बिना ग्लो ऐसे कम करें वजन

यदि आप त्वचा का ग्लो कम किए बिना वजन कम करना चाहते हैं तो आप ऐसे तरह से वजन कम करें जो कि लंबे समय तक चले। आप अपने वजन ऐसे घटाएं जिससे कि वो आगे न बढ़ पाए। ऐसे में यह जरुरी नहीं है कि आप 20 दिनों में 20 किलो वजन कम करें बल्कि पूरे साल में सिर्फ 5-10% वजन कम करें। इससे आपकी बॉडी भी हेल्दी रहेगी और स्किन का ग्लो भी कम नहीं होगा।

डाइट पर कंट्रोल करें

इसके लिए ऐसा न करें कि एकदम से कार्ब्स और शुगर छोड़ें। बाहर का या पैकेट वाले फूड्स खाने से परहेज करें। इससे आपका पेट भी फ्लैट रहेगा और चेहरे की नैचुरल चमक भी बनी रहेगी। आप अपनी डाइट पर भी पूरा ध्यान दें।

डेली रुटीन में एक्सरसाइज करें

ग्लो खोए बिना वजन घटाने के लिए आप एक्सरसाइज का एक फॉर्मेट जरुर बनाएं। इस बात का ध्यान रखें कि जरुरत से ज्यादा एक्सरसाइज न करें बल्कि महीने में 20 दिन एक्सरसाइज करने से भी आप आसानी से हेल्दी वजन घटा सकते हैं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *