कोई भी मौसम हो, बहुत से लोग एक्सरसाइज हमेशा ही करे हैं। ऐसे में वे जिम या एक्सरसाइज करते हैं। जब वे एक्सरसाइज करते हैं तो पसीना भी निकलता है। ऐसे में उनकी बॉडी डीहाइड्रेटहो सकती है। इससे बचने के लिए वे पानी का इन्टेक करते हैं। वहीँ बहुत से लोग गर्मी को वेट लॉस के लिए सही मौसम मानते हैं क्योंकि इसमें पसीना ज्यादा निकलता है और फैट बर्न करने में मदद मिलती है। लेकिन आपको बता दें वजन घटाने के लिए एक्सरसाइज के साथ-साथ खानपान का भी ध्यान रखना जरुरी है। ऐसे में लोग खाने पीने की चीजों पर ध्यान देने लगते हैं। लेकिन यहां ये सवाल उठता है वेट loss के लिए गर्मी में गर्म पानी पीना चाहिए या नहीं। मौसम के गर्म होने के कारण ये कंफ्यूजन रहती है कि इसका कोई नुकसान तो नहीं होगा। तो चलिए आज यही जानते हैं।
एक्सपर्ट्स के मुताबिक इतने गर्म मौसम में हल्का गुनगुना पानी पीना आपकी सेहत के लिए सही है। लेकिन अधिक गर्मी पड़ने पर आप ज्यादा गर्म पानी या फिर ज्यादा ठंडा पानी ना पिएं। आप नॉर्मल पानी पी सकते हैं या फिर गुनगुना पानी पिएं।
बॉडी का हाइड्रेट रहना जरूरी
बता दें गर्मी के मौसम में शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है। अगर आप गुनगुना पानी पिएंगे तो पसीना ज्यादा आएगा और इस कारण बॉडी डिटॉक्स हो पाएगी, क्योंकि विषाक्त पदार्थ भी पसीने के जरिए बाहर निकलते हैं। दरअसल गर्म पानी आपकी ब्लड वेसल्स को थोड़ा बड़ा कर देता है और इस कारण ब्लड सर्कुलेशन अच्छे से होता है। आपके शरीर के लगभग सभी हिस्सों में ज्यादा से ज्यादा ऑक्सीजन पहुंचता है जिस कारण आपके शरीर के सभी अंग बेहतर ढंग से काम करते हैं।
ज्यादा गर्म पानी न पिएं
एक्सपर्ट कहते है कि हमें जरूरत से ज्यादा गर्म पानी नहीं पीना चाहिए। ऐसा करने से शरीर के कई अंगों पर बुरा असर पड़ सकता है। आपकी किडनी पर भी खराब असर पड़ता है। जब आप ज्यादा गर्म पानी पीते हैं तो किडनी टॉक्सिन पदार्थों को ढंग से फिल्टर नहीं करती और लगातार ऐसा हो रहा हो तो इसका बुरा असर किडनी पर पड़ता है। इसे कारण रात में नींद पर भी अच्छे से नहीं आती है। ऐसे में ज्यादा गर्म पानी का सेवन न करें। वहीँ ज्यादा ठंडा पानी पीना भी गलत है। सामान्य पानी का सेवन करें।
ध्यान रखने वाली बातें
गर्मी में वेट लॉस कर रही हैं तो बॉडी को हाइड्रेट रखें। सिर्फ पानी ही नहीं फल और सब्जियों का सेवन भी अच्छे से करें। खीरा, टमाटर, तरबूज और खरबूजा पानी के बेस्ट सोर्स हैं।
एक्सरसाइज करते वक्त बॉडी पर ज्यादा प्रेशर न दें। अगर आप ज्यादा प्रेशर के साथ ज्यादा पसीना निकालने की कोशिश करेंगे तो इस वजह से हार्ट बीट तेज हो सकती है।
जिम या वर्कआउट के लिए आउटफिट का भी ध्यान रखें। ज्यादा टाइट ऑउटफिट न डालें। इससे स्किन ठीक से सांस नहीं ले पाती है। ऐसे में घुटन महसूस हो सकती है।
