कुछ दिनों बाद साल 2024 खत्म हो जाएगा और सभी नए साल का स्वागत करेंगे। साल 2024 कुछ लोगों के लिए तो बहुत अच्छा था लेकिन कुछ लोगों के लिए यह साल बुरा साबित हुआ। कुछ मशहूर हस्तियों को इस साल गंभीर बीमारी के चलते अपनी जान गंवानी पड़ी। इस लिस्ट में बिहार की स्वर कोकिला कहलाई जाने वाली शारदा सिन्हा, विकास सेठी, डिजाइनर रोहित बल जैसे नाम शामिल हैं। जैसे कि साल 2024 खत्म होने वाला है ऐसे में आज आपको अपने इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं ऐसी कौन सी मशहूर हस्तियां थी जिन्होंने गंभीर बीमारी के चलते दुनिया से अलविदा कह दिया।

रतन टाटा

सबसे पहले बात करते हैं भारत के उद्योगपति और टाटा संस के चेयरमैन रतन नवल टाटा की। रतन टाटा ने 9 अक्टूबर 2024 को आखिरी सांस ली। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बढ़ती उम्र के कारण टाटा का निधन हाइपोटेंशन यानी की लो ब्लड प्रेशर के कारण हुई थी। हाइपोटेंशन तब होती है जब शरीर में प्रवाहित होने वाले रक्त का दबाव सामान्य से कम हो जाए। गंभीर मामलों में तो लो ब्लड प्रेशर के कारण शरीर में ऑक्सीजन की सप्लाई भी रुक जाती है जिसके कारण हार्ट और दिमाग की कोशिकाओं को नुकसान होता है।

अतुल परचुरे

कई बॉलीवुड, मराठी फिल्मों और द कपिल शर्मा शो में नजर आ चुके एक्टर अतुल परचुरे ने 14 अक्टूबर 2024 को दुनिया को अलविदा कह दिया। आपको बता दें कि 2023 से ही अतुल कैंसर से जूझ रहे थे। एक इंटरव्यू में उन्होंने खुद बताया था कि उनके लिवर में 5 सेंटीमीटर का ट्यूमर था लेकिन इलाज के दौरान कुछ गलती हुई और इसका असर उनके पैनक्रियाज पर पड़ा जिसके कारण उनकी हालत ऐसी हो गई थी कि वो चल भी नहीं पा रहे थे हालांकि बाद में उन्होंने किसी ओर डॉक्टर से इलाज करवाया लेकिन कैंसर के कारण उनका अक्टूबर में निधन हो गया।

शारदा सिन्हा

बिहार की स्वर कोकिला कहलाई जाने वाली शारदा सिन्हा का भी इस साल निधन हो गया। आपको बता दें कि मशहूर लोक गायिका को मल्टीपल मायलोमा हो गया। यह एक दुर्लभ ब्लड कैंसर होता है। इस कैंसर से जूझ रही शारदा ने 5 नवंबर को दिल्ली के एम्स में आखिरी सांस ली थी। अगर बात मल्टीपल मायलोमा की करें तो यह एक दुर्लभ तरह का ब्लड कैंसर होता है। यह प्लाजमा कोशिकाओं पर असर डालता है। प्लाज्मा कोशिकाएं व्हाइट ब्लड सेल्स कोशिकाओं का एक प्रकार होती हैं जो इंफेक्शन से लड़ने के लिए एंटीबॉडी बनाती हैं।

सुहानी भटनागर

आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ में दिखने वाली चाइल्ड आर्टिस्ट सुहानी भटनागर का सिर्फ 19 साल में निधन हो गया था। निधन से कुछ हफ्ते पहले उनके पैर में चोट लगी थी हालांकि वो अपने पैर का ट्रीटमेंट भी करवा रही थी लेकिन उन्हें इस दौरान साइड इफेक्ट हो गया और उनकी मौत हो गई।

विकास सेठी

टीवी एक्टर विकास सेठी का निधन हार्ट अटैक के कारण हुआ था। उन्होंने 8 सितंबर 2024 दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनकी उम्र महज 48 साल थी। उनकी पत्नी ने निधन के बाद मीडिया से बात करते हुए बताया था कि उन्हें पहले उल्टी और दस्त की समस्या हुई और वह डिहाइड्रेशन के कारण काफी परेशान थे हालांकि वो इसका इलाज करवाने के लिए अस्पताल नहीं जाना चाहते थे इसलिए उन्होंने डॉक्टरों को घर पर बुलाकर ही इलाज शुरू करवा लिया इसके कारण उनकी तबीयत बिगड़ती गई और उनकी मौत हो गई।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *