वॉकिंग करना सबसे अच्छी कसरत मानी जाती है। वॉक करने से आपको बहुत से फायदे मिलते हैं,जैसे कि वेट लॉस आदि। लेकिन इसे लेकर लोगों के मन में काफी सवाल उठता है कि वजन घटाने के लिए सुबह खाली पेट वॉक करना बढ़िया रहता है या खाना खाने के बाद। इसलिए आर्टिकल अंत तक पढ़ें ताकि आपोक आपके सवाल का जवाब मिल सके।

जानें दोनों में से क्या सबसे ज्यादा फायदेमंद?

जानकारी के अनुसार सुबह खाली पेट वॉक करने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। सुबह वॉक करने से आपका शरीर खाने को बेहतर तरीके से अवशोषित कर पाता है, साथ ही कैलोरी भी ज्यादा बर्न होती हैं और आपका वेट लॉस होता है। सिर्फ सुबह अगर 30 मिनट तक की वॉक की जाए तो दिनभर एनर्जेटिक महसूस होगा। ऐसे में जल्दी भूख का एहसास नहीं होगा। जिस वजह से इस स्थिति में आप कम कैलोरी इंटेक करते हैं और आपका वजन संतुलित बना रहता है। साथ ही इंटरनेशनल जर्नल ऑफ ओबेसिटी की एक रिपोर्ट बताती है कि रोज खाली पेट केवल 20 से 30 मिनट वॉक करने से वीसीएल एडिपोज टिशू (visceral adipose tissue) जिसका मतलब है पेट की चर्बी जल्दी कम हो जाती है।

वहीं अगर खाने के बाद 10 से 15 मिनट वॉक की जाए तो इससे पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। दरअसल, चलने से पेट और आंत उत्तेजित होते हैं, इससे भोजन को पाचन तंत्र के माध्यम से तेजी से आगे बढ़ने में मदद मिलती है और पाचन बेहतर हो पाता है। और बेहतर पाचन वेट लॉस में मदद करता है।

सबसे ज्यादा क्या प्रभावी?

जैसा कि ऊपर आपको इसके बारे में बताया गया है, लेकिन अगर आपका मेन गोल वेट लॉस करना है तो इसके लिए सुबह के समय खाली पेट वॉक करना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। खाने के बाद वॉक करने से बेहतर पाचन के चलते आपको ब्लोटिंग या एसिडिटी जैसी समस्याएं नहीं होगी, जबकि खाली पेट वॉकिंग सीधे बॉडी में जमा एक्स्ट्रा फैट को कम करने में योदगान करती है। ऐसे में वेट लॉस करने के लिए रोज सुबह कम से कम 30 मिनट वॉकिंग को अपनी आदत का हिस्सा बनाएं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *