आज जालंधर के स्थानीय होटल में नीमा वुमेन्स फॉरम की पहली मीटिंग रखी गई। इस मीटिंग में कई सारे डॉक्टर्स शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत धन्वंतरि देव के पूजन के साथ हुई।

इसके बाद डॉ. अशम सहगल ने सबका स्वागत करते हुए धन्यवाद स्पीच भी दी। इस दौरान डॉ. रीना कक्कड़ (प्रेजिडेंट नीमा वुमेन्स), डॉ. वनिता गोस्वामी (सैकटरी नीमा वुमेन्स) और डॉ. वंदना यश (ट्रीजर), डॉ. सुरजीत कौर, डॉ. वीना गंबर मदान मंच पर मौजूद रही।

एड्स पर डॉ. सुरजीत कौर मदान ने दी खास जानकारी

मीटिंग के दौरान डॉ. सुरजीत कौर मदान ने एचआईवी पर सभी को खास जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एचआईवी इंफेक्शन क्या है, इससे न्यूबॉर्न बेबीज को क्या खतरा है और उन्हें इंफेक्शन से कैसे बचाया जा सकता है। वहीं इस दौरान उन्होंने सभी के सवालों के जवाब भी दिए। इसके बाद कई डॉक्टर्स को तोहफे देकर भी सम्मानित किया गया। फीमेल डॉक्टर्स को बैच भी पहनाए गए।

डॉ. वीना गंबर ने एड्स के बारे में लोगों को जागरुक किया और उन्हें बीमारी से जुड़ी हर खास जानकारी भी दी।

मीटिंग के अंत में डॉ. रीना कक्कड़ ने सबका धन्यवाद करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

ये डॉक्टर्स रहे मौजूद

मीटिंग में डॉ. रीना कक्कड़, डॉ. वनिता गोस्वामी, डॉ. सुरजीत कौर मदान, डॉ. वंदना यश, डॉ. परविंदर बजाज, डॉ. एसपी डालिया, डॉ. विपुल कक्कड़, डॉ. मीना सेनी, डॉ. सुनीता यादव, डॉ. अशम सहगल, डॉ. सीमा पाठक, डॉ. कोमल कपूर, डॉ. प्रिया, डॉ. योगेश सहगल, डॉ. केएस राना, डॉ. नीलम राना, डॉ. रीना मल्हौत्रा, डॉ. निशमा मल्हौत्रा, डॉ. शेफाली, डॉ. वीना, डॉ. वरुण अग्रवाल, डॉ. एचएस सोढ़ी, डॉ. मनी सोढ़ी, डॉ. नरेंद्र जुनेजा, डॉ. सर्वजीत जुनेजा, डॉ. आईपी सिंह सेठी, डॉ. सतबीर सिंह, डॉ. अमीता सेनी, डॉ. वनीता चंदना, डॉ. राजेश चंदना, डॉ. दिनेश जग्गी, डॉ. रचना हांडा समेत कई डॉक्टर्स मौजूद रहे।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *