क्रिकेटर और जाने माने पॉलिटिशियन नवजोत सिंह सिद्धू ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू द्वारा कैंसर को हराने की घोषणा की है। उनकी पत्नी को स्टेज 4 ब्रेस्ट कैंसर था। सिद्धू ने कहा कि उपचार के दौरान और उसके बाद सख्त आहार दिनचर्या का पालन करने के बाद चिकित्सकीय रूप से कैंसर मुक्ति पाई है।
5% बचने की संभावना
नवजोत कौर स्टेज 4 कैंसर से जूझ रही थीं और आपको बता दें कि उनके बचने की सिर्फ 5% संभावना थी, लेकिन वे जीत गईं। प्रेस कॉन्फ्रेस में सिद्धू काफी भावुक हो गए थे और उन्होंने कहा था कि उन्हें उनकी पत्नी पर बहुत गर्व है। सिद्धू का कहना है कि उन्होंने कैंसर को इसलिए नहीं हराया क्योंकि उनके पास पैसे थे, बल्कि इसलिए क्योंकि उन्होंने अनुशासित होकर सख्त आहार दिनचर्या का पालन किया। और आखिरकार 40 दिनों के बाद उनकी पत्नी को अस्पताल से छुट्टी मिल गई।
नवजोत कौर की Strict Diet
My wife is clinically cancer free today ….. pic.twitter.com/x06lExML82
— Navjot Singh Sidhu (@sherryontopp) November 21, 2024
नवजोत सिहं सिद्धू ने बताया कि उनकी पत्नी दिन की शुरुआत नींबू पानी से करती थीं और कच्ची हल्दी, सेब का सिरका, नीम के पत्ते और तुलसी का सेवन करती थीं। साथ ही कद्दू, अनार, आंवला, चुकंदर और अखरोट जैसे खट्टे फल और जूस उनके डेली डाइट का हिस्सा थे। उपवास के महत्व पर भी जोर देते हुए कहा कि चीनी और कार्बोहाइड्रेट रहित आहार कैंसर कोशिकाओं को मारने में लाभकारी है।
क्या सिर्फ Diet से कैंसर से बचा जा सकता है?
एक्सपर्ट्स का कहना है कि कैंसर की देखभाल में पोषण और आहर की भूमिका को स्वीकार किया गया है, लेकिन ये भी बताया कि केवल आहार ही कैंसर से बचने के लिए पर्याप्त नहीं हो सकता। एक्सपर्ट्स ने कहा कि डाइट से रिकवरी में जरूरी मदद तो मिलती है, लेकिन ये कैंसर उपचार जैसे कि कीमोथेरेपी, विकिरण या सर्जरी की जगह नहीं ले सकता।
