आज सुबह 4. 50 बजे मीडिया पर्सनैलिटी और रामोजी ग्रुप के चेयरमैन रामोजी राव का निधन होने से साउथ फिल्म इंडस्ट्री के साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी शोक छा गया है। उनकी उम्र 87 साल की थी, वे बीते कई दिनों से बीमार चल रहे। उन्हें हैदराबाद स्टार हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहाँ इलाज के दौरान उनका निधन हो गया है। बता दें रामोजी 5 जून से ICU में भर्ती थे। वे हार्ट से जुड़ी दिक्कतों से जूझ रहे थे।

राजकीय सम्मान के साथ रामोजी राव का अंतिम संस्कार

बता दें रामोजी राव का पार्थिव शरीर रामोजी फिल्म सिटी में उनके आवास पर ही रखा गया है। यहां उनके परिवार, दोस्त और प्रशंसक उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दें सकेंगे। तेलंगाना सरकार की तरफ से घोषणा की गयी है कि उन्हें  राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाये।

1962 में रामोजी ग्रुप की रखी थी नींव

रामोजी राव मीडिया के क्षेत्र में जाना माना और एक बड़ा नाम था। उन्होंने 1962 में रामोजी ग्रुप की नींव रखी थी, जिसमें हैदराबाद स्थित दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म स्टूडियो रामोजी फिल्म सिटी, उषा किरण मूवीज, मयूरी फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर्स, मार्गदर्शी चिट फंड और डॉल्फिन ग्रुप ऑफ होटल्स शामिल हैं। इतना ही नहीं वे रामोजी ETV नेटवर्क के टेलीविजन चैनलों और तेलुगु न्यूजपेपर ईनाडु ​​​​​​के भी प्रमुख थे। रामोजी को पत्रकारिता, साहित्य और शिक्षा में उनके योगदान के लिए 2016 में देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म विभूषण सम्मान से भी अवाज गया था।

Pm मोदी ने शोक जताया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामोजी राव के निधन पर शोक जताते हुए X पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा है कि  रामोजी राव का निधन बेहद दुखद है। वह एक दूरदर्शी व्यक्ति थे, जिन्होंने भारतीय मीडिया में क्रांति ला दी। उन्होंने पत्रकारिता और फिल्म की दुनिया पर एक अमिट छाप छोड़ी है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *