आजकल हर कोई नया शब्द सीख गया है और वे है ‘मेनिफेस्टेशन’। आपने सोशल मीडिया पर काफी इससे रिलेटेड पोस्ट देखी होंगी और उनके कमेंट्स में काफी लोग जवाब भी देते हैं। लेकिन आखिर होता क्या है इस शब्द का मतलब? जब आप चाहते हैं कि आपकी सोची हुई इच्छा पूरी हो जाए तो तब मेनिफेस्ट किया जाता है।

बहुत से लोगों का कहना भी है कि मेनिफेस्टेशन (Manifestation) से उनकी लाइफ पर काफी असर हुआ है और वे इसे पूरी तरह से मानते भी हैं। हालांकि अभी भी बहुत से लोगों का सवाल है कि आखिर मेनिफेस्टेशन की कैसे जाती है, और क्या वाकई इससे इच्छा पूरी होती है? तो ये आर्टिकल आपकी मदद कर सकतेा है। चलिए जानते हैं।

Manifestation

मेनिफेस्टेशन एक तरह का सिद्धांत है जो आपकी सोची हुई चीजों को पूरा करता है। इसकी मदद से हम जो सोचते हैं, वही हमारे जीवन में होने लगता है। लोग इसे पावर ऑफ सबकॉन्शियस माइंड या लॉ ऑफ अट्रैक्शन कहते हैं। आसान भाषा में बताएं तो इंसान अपनी इच्छा पूरी करने के लिए कुछ भी कर सकता है, लेकिन कई बार कुछ कमियों के कारण इच्छा पूरी नहीं हो पाती है और ऐसा कमजोर आत्मविश्वास के कारण होता है। ऐसे में मेनिफेस्टेशन किसी काम को पूरे आत्मविश्वास और पॉजिटिविटी के साथ करवाती है, जिससे आपको सफलता मिलती है।

इसे आप शाहरुख खान की फिल्म ओम शांति ओम के एक फेमस डायलॉग से जोड़ सकते हैं कि इतनी सिद्दत से मैने तुम्हें पाने की कोशिश की है, कि हर जर्रे ने मुझे तुमसे मिलाने की कोशिश की है। कहते हैं अगर किसी चीज को दिल से चाहो, तो पूरी कायनात तुम्हें उससे मिलाने की कोशिश में लग जाती है। इस प्रक्रिया में आपको अपनी पूरी शक्ति और ध्यान को उस एक इच्छा पर केंद्रित करना होता है, जिसे आप हकीकत में बदलना चाहते हैं और इसे ही मेनिफेस्टेशन कहते हैं।

क्या वाकई मेनिफेस्ट करने से इच्छा पूरी होती है?

इसका कोई ठोस प्रमाण तो नहीं है, लेकिन जो लोग मेनिफेस्ट करने में विश्वास रखते हैं उनका कहना है कि इससे सफलता की संभावना के लिए कांफिडेन्ट हो जाते हैं। जो लोग ये करते हैं उनका मानना है कि मेनिफेस्ट करने से आप पॉजिटिव एनर्जी को अट्रैक्ट कर पाते हैं, जिससे आपकी सारी इच्छाएं पूरी होने लगती हैं।

इस तरह करें Manifestation

मेनिफेस्ट करने के लिए सबसे पहले अपना एक लक्ष्य बनाएं और दिमाग में स्पष्ट कर लें। लाइफ में जो भी चाहिए, इसे लेकर क्लीयर हो जाएं। अपने दिमाग से पूरी तरह नकारात्मक विचारों को हटा दो। मन में अपने आप को या अपनी इच्छाओं को लेकर कोई गलत ख्याल न लाएं। हमेशा पॉजिटिव सोचें और पॉजिटिव रहें। आपके मन में अपनी इच्छा को पूरा करने का ख्याल होना चाहिए और अपनी उर्जा को नकारात्मक विचारों पर न लगाएं। इसके अलावा इंटरनेट पर और भी कई अलग-अलग तरीके आते हैं मेनिफेस्ट करने के आप वो भी देख सकते हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *