भारत में सर्दी के मौसम ने दस्तक दे दी है। इसी के साथ बाजार में अलग-अलग तरह की सब्जियां भी आ चुकी हैं। सर्दियों में नया आलू, पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, मेथी, बथुआ, सरसों, चौलाई, चुकंदर, मूली, शलजम, पत्तागोभी, मटर और फूलगोभी जैसी सब्जियां भी खूब बिकती हैं। बेशक सर्दियों में ताजी सब्जियां खाने में मजा आता है लेकिन कुछ सब्जियों में कीड़े लगे होते हैं, जो हमें दिखाई नहीं देते और हम खा लेते हैं। खासकर पत्तागोभी में खतरनाक कीड़े लगे होते हैं। जाहिर है कि ऐसी सब्जी खाने से सेहत को गंभीर नुकसान होंगे। इससे दिमाग में सूजन हो सकती है, दिमागी दौरा पड़ सकता है, साथ ही कई समस्याएं हो सकती हैं। तो चलिए आज इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं कि पत्तागोभी में कीड़े क्यों लगते हैं, ऐसी सब्जी खाने के क्या नुकसान हैं और इनसे कैसे बचा जा सकता है।

वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://www.instagram.com/reel/C2wPJjexjdd/?utm_source=ig_web_copy_link

पत्तागोभी में कीड़े होने का मतलब

पत्तागोभी के कीड़े पत्तागोभी सफेद तितलियों के हरे लार्वा में होते हैं, जिन्हें वैज्ञानिक रूप से -पियरिस रैपे कहते हैं। ये कैटरपिलर पत्तागोभी, ब्रोकली, केल और अन्य ब्रेसिका को खा जाते हैं जिसके कारण पत्तियों में छेद हो जाते हैं और पौधे की वृद्धि ही रुक जाती है।

पत्तागोभी में लगे कीड़े से सेहत होंगे ये नुकसान

अक्सर लोग ऐसा समझ लेते हैं कि कीड़े लगी पत्तागोभी खाने से इसके कीड़े दिमाग में घुस जाते हैं। एक्सपर्ट्स प्रिंयका के अनुसार, यदि आपने ऐसी सब्जियों को अच्छे से धोकर नहीं खाया तो यह लार्वा आपकी आंतों में चला जाएगा। इसके बाद आंतों के जरिए ब्लड सप्लाई में और यहां से पूरे शरीर के कई हिस्सों में जा सकता है। इससे ब्रेन में सूजन आएगी और दिमागी के दौरे का भी रिस्क रहेगा।

पत्तागोभी में कीड़े ऐसे पहचानें

पत्तागोभी के कीड़ों को अक्सर मखमली हरे लार्वा के तौर पर देखा जा सकता है, जिनके शरीर पर हल्की पीली धारियां होती हैं। पत्तियों के नीचे की ओर अंडों का जल्दी पता लगने से इंफेक्शन को रोकने में मदद मिलेगी।

सब्जियों को अच्छी तरह धोकर खाएं

डॉक्टर ने बताया कि पत्तागोभी या ऐसी सब्जियां जिनमें कीड़े लगते हैं उन्हें अच्छी तरह धोकर खाएं। ऐसा न करने से यह लार्वा आपकी आंतों में जाएगा है और यहां से आपके दिमाग में जा सकता है जिससे सूजन आ सकती है और इससे दौरे भी पड़ सकते हैं। इसके अलावा सब्जियों को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं।

सब्जियों में कीड़े लगने से बचना है तो करें ये काम

पत्तागोभी के कीड़ों को दूर रखने के लिए उनके साथ अजवायन के फूल, ऋषि और पुदीना जैसे पौधे लगाएं। इनके तेज गंध पत्तागोभी तितलियों और उनके लार्वा को दूर भगा देगी। खेत में पत्तागोभी को हल्के सांस लेने योग कवर से ढककर रखें। नीम का तेल एक प्राकृतिक कीटनाशक के रूप में काम करेगा, जो पत्तागोभी के कीड़ों को दूर करेगा। मिर्च और लहसुन का इस्तेमाल करके एक स्प्रे बनाएं, जो दोनों प्राकृतिक कीट निवारक हैं। पिसे हुए अंडे के छिलके पत्तागोभी के पौधों के चारों ओर बिखेर दें। नुकीले किनारे रेंगने वाले कीटों को हतोत्साहित करेंगे।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *