मां बना हर महिला का सपना होता है। ऐसे में जब वे 9 महीने बच्चे को गर्म में रखती है तो उसको बहुत सी बातों को ध्यान में रखने की जरूरत पड़ती है। इतना ही नहीं डिलीवरी के बाद भी महिला को बच्चे के साथ साथ अपना भी ध्यान रखना होता है । ऐसे में सबसे ज्यादा जरुरी होता है कि डिलीवरी के बाद खानापीना किस तरह से करना है क्योंकि इसका सबसे ज्यादा असर बच्चे पर पड़ता है।

वहीँ ये भी बता दें जब महिला की डिलीवरी का समय होता है तो उसे 12 से 14 घंटे का दर्द, वजाइनल ब्लीडिंग और शरीर के टूटने जैसे असहनीय दर्द को को झेलना पड़ता है। प्रसव के तुरंत बाद अक्सर महिलाओं को चक्कर आना, थकान और कमजोरी महसूस होती है।

आमतौर जब किसी को चक्कर आने या थकान जैसी समस्या होती है, तो उसे पानी पीने की सलाह दी जाती है। लेकिन डिलीवरी के बाद जब महिलाओं को इस तरह की समस्या होती है, तो घर के बुजुर्ग उन्हें पानी ही पीने से मना करते हैं।  ऐसा क्यों किया जाता है इस बारे में जालंधर की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. दिव्या गुप्ता ने क्या बताया आईये जानते हैं।

आखिर डिलीवरी के तुरंत बाद पानी क्यों नहीं पीते

डॉ. दिव्या ने बताया की जब महिला की डिलीवरी होती है, तो उस समय महिला के शरीर से काफी खून बह जाता है। जिस वजह से महिला का शरीर अन्दर काफी कमजोर हो जाता है। ऐसे में यदि महिला पर्याप्त पानी नहीं पीती हैं, तो इससे उन्हें कई तरह ही स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं डिलीवरी के बाद तुरंत पानी पीने से पेट बढ़ने का कोई कनेक्शन नहीं होता है। ये सिर्फ एक मिथ है, जो सदियों से चला आ रहा है।

डिलीवरी के तुरंत बाद पानी न पीने से कौन सी परेशानियां होती हैं

यूटीआई की प्रॉब्लम हो सकती है

कब्ज की समस्या हो सकती है

डिहाइड्रेशन हो सकती है

अत्यधिक कमजोरी महसूस हो सकती है

शरीर में थकान का एहसास

शरीर में दर्द जैसी परेशानियां हो सकती हैं

डिलीवरी के तुरंत बाद पानी पीने के हैं बेनिफिट

इससे महिला को थकान और कमजोरी महसूस नहीं होगी

पानी स्ट्रेस को भी कम करता है

कभी भी एक साथ ढ़ेर सारा पानी नही पीना चाहिए, बल्कि थोडा थोडा करके पानी पियें

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *