मेंटल हेल्थ को ठीक रखना बहुत जरूरी है। अगर आपकी मेंटल हेल्थ खराब रहेगी तो शरीर भी ठीक तरीके से काम नहीं कर पाएगा। ऐसे में लोग बहुत से नुस्खे अपनाते हैं ताकि उनकी मेंटल हेल्थ ठीक हो सके। वे एक्सरसाइज करते हैं, कोई मनपसंद टीवी शो देख लेते हैं ताकि उनका दिमाग किसी दूसरी तरफ लगे या अपने दोस्तों के साख वक्त गुजारने की कोशिश करते हैं ताकि जो भी उनके दिमाग में चल रहा है या ठीक फील नहीं कर रहे, वे भूल सके।

ये तरीके भी अच्छे हैं लेकिन कई बार ये सब भी फेल हो जाता है और व्यक्ति ज्यादा गहराइयों में चला जाता है। ऐसे में आप अपने काम से और दिनचर्या से छुट्टी ले के कहीं घूमने जा सकते हैं। 2024 खत्म होने में अब नवंबर-दिसंबर का महीना ही रह गया है। इन महीनों बर्फबारी भी शुरू हो जाती है और बर्फबारी देखने में भी बहुत प्यारी लगती है। इसलिए आप इन महीने कहीं घूमने जा सकते हैं जहां आपके दिमाग को शांति मिल सके।

भारत का छोटा कश्मीर पिथौरागढ़ (Pithoragarh)

कुछ लोग होते हैं जिन्हें पानी पसंद होता है और कुछ को पहाड़। ऐसे में अगर आपको पहाड़ों वाली जगह पर जाना है तो उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जा सकते हैं, इसे पर्यटन दृष्टिकोण से भारत का छोटा कश्मीर यानी मिनी कश्मीर भी कहा जाता है। यहां पर आपको बर्फबारी का लाजवाब आनंद मिलेगा। ये दिल्ली से कुछ किलोमीटर की दूरी पर है। पिथौरागढ़ अद्वितीय प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक महत्व, और सांस्कृतिक धरोहर के लिए जाना जाता है।

Pithoragarh में इस महीने देखने को मिलेगी Snowfall

यहां बर्फबारी देखने के लिए पर्यटक भारी मात्रा में पहुंचते हैं। पिथौरागढ़ में दिसंबर से लेकर फरवरी के बीच भारी बर्फबारी होती है। जब आप यहां जाएं तो मुनस्यारी जरूर जाएं, क्योंकि पिथौरागढ़ का मुनस्यारी पंचचूली चोटियों के पास में स्थित है, जहां पर बर्फबारी की आनंद लिया जा सकता है।

पिथौरागढ़ में घूमने की फेसम जगहें

मुनस्यारी में बर्फबारी का आनंद ले सकते हैं। गंगोलीहाट में आदिगुरू शंकराचार्य द्वारा स्थापित हाट कालिका मंदिर के दर्शन कर सकते हैं। चौकाड़ी में आपको पहाड़ियां और हिमालय के खूबसूरत नजारों को देखने का मौका मिलेगा। व्यास वैली की सुंदरता के कारण इसे भारत का दूसरा स्वर्ग कहा जाता है। यहां पर पर्वत, झील, नदियां, जंगल तीनों को एक साथ देख सकते हैं। यहीं से कैलाश मानसरोवर भी जाया जाता है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *