सबुह का नाश्ता किया हो तो सारा दिन अच्छा जाता है और आप एनर्जी से भरे रहते हैं। सुबह के नाश्ते से शरीर स्वस्थ रहता है। याद रखें कि सुबह के नाश्ते में हमेशा उन चीजों को शामिल करें जो हेल्दी होने के साथ-साथ पौष्टिक भी हों। ऐसे में अगर आप सुबह-सुबह हेल्दी नाश्ते की तलाश में हैं तो यहां आपको ब्रेकफास्ट के कुछ ऑप्शन के बारे में बताया जाएगा, जिसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं।
Weekend पर सबसे अच्छा ब्रेकफास्ट क्या है?
वीकेंड पर आलस घेर लेता है। सारे हफ्ते काम करने के बाद आपको एक वीकेंड मिलता है, जिसमें आप सोचते हैं कि सब कुछ कर लेंगे लेकिन फिर रुक जाते हैं। अब हर किसी को संडे के दिन छुट्टी नहीं मिलती, सबको अलग-अलग दिनों के हिसाब से छुट्टी मिलती है और उनके लिए वो ही वीकेंड है। ऐसे में अपनी छुट्टी वाले दिन सुबह-सुबह ब्रेकफास्ट बनाना आलस का काम लगता है, इसलिए अगर अगर आप अंडे खा लेते हैं तो सुबह सुबह अंडे और टोस्ट को ब्रेकफास्ट में शामिल कर सकते हैं। साथ ही पुदीना और धनिया का जूस भी। कुछ और ऑप्शन्स में ये ले सकते हैं।
गोभी पराठा
छुट्टी वाले दिन आप सुबह-सुबह गोभी परांठे का आनंद ले सकते हैं। हेल्दी ब्रेकफास्ट में गोभी परांठा एक हेल्दी ऑप्शन हो सकता है। इसे आप दही के साथ खा सकते हैं। हेवी नाश्ता होने के कारण आप लंबे समय तक बने रहेंगे।
डोसा (मूंग दाल का)
ब्रेकफास्ट में मूंग दाल का डोसा बना सकते हैं। सिर्फ सिर्फ दक्षिण भारत में ही नहीं, बल्कि डोसा पूरे भारत में फेमस है, लेकिन हां कह सकते हैं कि दक्षिण भारत वाले डोसा बनाने में माहिक हैं। हेल्दी ब्रेकफास्ट में इसे शामिल कर लें क्योंकि इसमें इतनी कैलोरी भी नहीं होती है। मूंग दाल डोसे को आप हरी चटनी और टमाटर के साथ भी ले सकते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
