इन दिनों सभी महिलाएं अपने बालों की सुंदरता को बढ़ाने के लिए अलग-अलग ट्रीटमेंट करवा रही हैं। इन्हीं में से एक केराटिन ट्रीटमेंट भी है। दरअसल इस ट्रीटमेंट के जरिए बालों को ज्यादा शाइनी, स्ट्रेट और सिल्की बनाया जाता है। वहीं महिलाएं हर 6 महीने पर बालों की केराटिन ट्रीटमेंट करवाती रहती हैं। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये बालों की सुंदरता को तो बढ़ाती ही है। साथ ही ये आपकी हेल्थ के लिए भी काफी नुकसानदायक है। दरअसल हाल ही में एक स्टडी में सामने आया है केराटिन ट्रीटमेंट आपकी किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है। चलिए इस स्टडी के बारे में जानते हैं।

आखिर कैसे केराटिन ट्रीटमेंट किडनी के लिए हार्मफुल

बता दें कि यह स्टडी द न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन में पब्लिश किया गया है। स्टडी के मुताबिक केराटिन बेस्ड हेयर स्ट्रेटनिंग प्रोडक्ट्स में ग्लाइऑक्सीलिक एसिड पाया जाता है। वहीं यह एसिड किडनी के जोखिम को काफी बढ़ा देता है। इतना ही नही अमेरिकन जर्नल ऑफ किडनी डिजीज में प्रकाशित एक स्टडी रिपोर्ट में भी केराटिन ट्रीटमेंट को किडनी के लिए नुकसानदेह बताया गया है।  

स्टडी में क्या पाया गया

रिपोर्ट के मुताबिक शोधकर्ताओं ने यह स्टडी इजरायल में किया है। जहां शोधकर्ताओं ने स्टडी के दौरान 26 ऐसे मरीजों को शामिल किया जो बालों को स्ट्रेट कराने के लिए केराटिन ट्रीटमेंट का यूज करते थे। स्टडी के दौरान इन सभी में किडनी ख़राब होने का जोखिम देखा गया। स्टडी के मुताबिक इनमे से 7 लोगों का किडनी बायोप्सी किया गया। जिसमे से 6 में ट्राट्यूबुलर कैल्शियम ऑक्सालेट जमाव और एक के ट्यूबलर सेल्स में माइक्रोकैल्सीफिकेशन मिला था।     

केराटिन हेयर ट्रीटमेंट करवाते समय बरते सतर्कता

बता दें कि हर कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स फेस प्रोडक्ट्स, टोनर, सीरम, मॉइस्चराइजर में ग्लाइकोलिक एसिड का यूज किया जाता है। लेकिन इन सभी प्रोडक्ट्स में काफी कम मात्र में इसका यूज किया जाता है। जिससे इसका किडनी पर किसी तरह का असर नही पड़ता है। वहीं केराटिन-बेस्ड हेयर प्रोडक्ट्स में इस ए़सिड का बहुत ज्यादा यूज किया जाता है। जिससे किडनी ख़राब होने का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है। हालाँकि इसका ट्रीटमेंट लेते समय उस कमरे का वेंटिलेशन सही रखें। इसे शरीर के अन्दर जाने से रोकने के लिए हाथों में ग्लव्स डाले और मुंह पर मास्क लगाये। ऐसा करने से यह नाक या अन्य किसी के जरिये खून में नहीं पहुँचता है। इसके अलावा इस ट्रीटमेंट को लेने से पहले स्किन एक्सपर्ट्स से भी सलाह जरुर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *