शादियों का सीजन शुरू हो चुका है। आपके पड़ोस में या घर में ही किसी न किसी का विवाह जरूर होगा। ऐसे में शादी होने से पहले बहुत सी रस्में की जाती हैं, जिनमें से एक है दूल्हा-दुल्हन को हल्दी लगाना। हल्दी को अगर ऐसे ही लगाया जाए तो चेहरे पर पीला रंग छोड़ देती है, इसलिए आप हल्दी का उबटन बनाकर इसे लगा सकते हैं। उबटन से आपकी स्किन को नेचुरल ग्लो मिलेगा और चमक आएगी। लेकिन बहुत से लोग हैं जिन्हें इसे सही तरह बनाना नहीं आता है और ये आर्टिकल आपकी मदद कर सकता है।
हल्दी उबटन बनाने का तरीका
हल्दी उबटन बनाने के लिए आपको लेने होंगे 2 बड़े चम्मच बेसन के, 1 चम्मच हल्दी पाउडर, 1 चम्मच चंदन पाउडर, 2 बड़ा चम्मच कच्चा दूध या दही, 1 चम्मच शहद और गुलाब जल। सबसे पहले आप बेसन, हल्दी पाउडर और चंदन पाउडर को एक मिक्सिंग बाउल में डालकर अच्छी तरह मिला लें। मिश्रण बनाते वक्त गांठ न रह जाए, एकदम समतल होना चाहिए। इस सूखे मिश्रण में अब कच्चा दूध या दही मिला लें। दूध या दही को एक साथ नहीं डालना है। थोड़ा-थोड़ा डालकर इसे चलाते रहें और एक चिकना पेस्ट बना लें। जरूरत लगे तो गुलाब जल डाल सकते हैं। शहद मिलाएं और लें आपका बेसन उबटन तैयार है।
उबटन के फायदे
. बेसन के इस्तेमाल से आपके चेहरे से डेड स्किन बाहर निकलेगी और बेसन स्किन टोन को लाइट करने में भी मदद करता है।
. आपको बता दें कि दही और दूध में लैक्टिक एसिड होता है। ये स्किन पर एक नेचुरल एक्सफोलिएंट की तरह काम करता है। इसके इस्तेमाल से डैड स्किन सेल्स साफ होते हैं और आपकी त्वचा निखरती है।
. शहद को लगाने से नमी मिलती है। शहद में जीवाणुरोधी गुण होते हैं, जिससे चेहरे पर पिंपल्स, पिगमेंटेशन, स्किन एलर्जी से राहत मिलती है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
