कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी और द्वादशी तिथि वाले दिन तुलसी विवाह किया जाता है। देवउठनी एकादशी वाले दिन भगवान विष्णु चार महीने की योग निद्रा से जागते हैं और इसके साथ शुभ और मांगलिक काम शुरु हो जाते हैं। ऐसे में आज पूरे भारत में तुलसी विवाह मनाया जा रहा है। इस मौके पर जालंधर के मां अन्नपूर्णा मंदिर में भी इसका आयोजन किया गया। यह आयोजन मंदिर के प्रबंधक कमेटी की ओर से किया गया।

धूमधाम के साथ हुआ आयोजन

विवाह पूरे रीति-रिवाजों के साथ हुआ। इस मौके पर अनिल शर्मा और उनकी पत्नी कंचन शर्मा लड़के शालीग्राम जी की ओर से थे और रोहित बजाज व उनकी पत्नी तृप्ति बजाजा लड़की तुलसी मां की ओर से थे।

लड़की वालों ने लड़के वालों का भव्य स्वागत किया और रिब्बन काटकर भगवान शालीग्राम का मंदिर परिसर में स्वागत हुआ। इसके बाद सभी लोगों ने नाचकर अपनी खुशी व्यक्त की ओर कार्यक्रम को और भी खास बनाया।

प्रबंधक कमेटी के सदस्य डॉ. अनिल ज्योति ने दी खास जानकारी

कार्यक्रम के अंत में डॉ. अनित ज्योति ने तंदरुस्ताय नम: को बताया कि – मां अन्नपूर्णा का शक्तिपीठ बेहद पुराना है। इसका प्रमाण हमें किताबों और पुराणों में मिलता है आंवला कि मां अन्नपूर्णा का शक्तिपीठ बेहद पुराना है। इसका प्रमाण हमें किताबों और पुराणों में मिलता है। हर साल आंवला पूजन और तुलसी विवाह के मौके पर काफी श्रद्धालु आते हैं। वहीं उन्होंने इस दौरान पूरे मंदिर की ओर से दोनों परिवारों और श्रद्धालुओं को तुलसी विवाह की शुभकामनाएं दी। वहीं इस दौरान उन्होंने हमारी टीम का भी धन्यवाद किया। आज का यह दिन मंदिर अन्नपूर्णा की ओर से बेहद उत्साह के साथ मनाया गया। आज का यह दिन मंदिर अन्नपूर्णा की ओर से बेहद उत्साह के साथ मनाया गया।

इस मौके पर विधायक रमन अरोड़ा समेत कई दिग्गज हस्तियां भी कार्यक्रम में शामिल हुई।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *