दुनिया भर के लोग बढ़ते हुए वजन से परेशान हैं। बिजी लाइफ ने काम के प्रति इतना गिरा दिया है कि अपने लिए समय ही नहीं निकलता, अगर निकलता भी है तो उस समय हम आराम करने लग जाते हैं क्योंकि थके हुए होते हैं। वेट और चर्बी लूज करनी है तो आपको मेहनत भी करनी पड़ेगी, जिम जाना पड़ेगा, कसरत करनी पड़ेगी, लेकिन उसका समय है नहीं। मान लें कि आपने ये सब कर भी लिया तो भी आपको अपनी डाइट पर कंट्रोल करना होगा। हेल्दी चीजों का सेवन करना होगा।
Radish
मूली को सर्दियों के मौसम में उगाया जाता है। सर्दी में इंसान के शरीर की एक्टिविटी घट जाती है जिससे वजन बढ़ने का खतरा पैदा हो जाता है। इसलिए मूली का सेवन करना चाहिए, क्योंकि ये एक लो कैलोरी डाइट है, जो चर्बी नहीं बढ़ाती।
Citrus Foods
नींबू, संतरे और टैंगेरिंस में विटामिन सी काफी मात्रा में होता है। जिससे बॉडी की इम्यूनिटी ठीक रहती है। लेकिन इससे वजन भी घटाया जा सकता है। इसलिए इनका नियमित तौर पर सेवन करना चाहिए।
Sweet Potato
शकरकंद का रोजाना सेवन किया जाए तो पेट भरा सा रहता है। और इसी वजह से काफी देर तक भूख भी नहीं लगती। आपको बता दें कि शकरकंद में फाइबर की मात्रा भी वेट लूज करने में मदद करती है।
Soup
भारत में सॉलिड फूड ज्यादा खाया जाता है, इतनी आदत हो गई है कि अगर साथ में रोटी या सब्जी न हो तो अधूरा सा लगता है। और सॉलिड फूड देर से पचता है। इसलिए खाना जल्दी पचे और वजन कम रहे तो आप ज्यादा से ज्यादा सूप का सेवन करें। इसकी वजह से ओवरऑल केलोरी इनटेक होगा और डाइजेशन भी दुरुस्त रहेगा, जिस कारण वजन कम करना आसान हो जाएगा।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
