मोटापा आज के दौर की एक बड़ी समस्या बना हुआ है। भारत में अनेकों लोग मोटापा के शिकार हैं इसके कारण शरीर में कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं और कई कोशिशों के बाद भी वजन कम नहीं कर पा रहे हैं तो यहां हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताएंगे जो आपकी वजन कम करने में काफी मदद करेंगे। मोटापा का लिंक हमारे खानपान और लाइफस्टाइल से सीधे तौर पर जुड़ा है, यदि हम इन दो चीजों को ठीक कर लेते हैं तो हम मोटापे से बच सकते हैं।
पोषण से भरपूर नाश्ता लें
अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो आपको ब्रेकफास्ट में पोषक तत्वों से भरपूर चीजों का सेवन कर लें और कभी भी अपने ब्रेकफास्ट को स्किप न करें। आप इसमें प्रोटीन, फाइबर, जूस, फल, ओट्स आदि चीजों का शामिल करें, प्रोटीन से भरपूर आहार लें। जंक फूड, मैदा, शक्कर, और तली-भुनी चीजों से बचें, फल और सब्जियों का सेवन ज्यादा करें। इनमें फाइबर और पोषक तत्व होंगे। पत्तागोभी का सेवन करें, इसमें मौजूद टैरटेरिक एसिड, शरीर में मौजूद कार्बोहाइड्रेट को फैट्स में नहीं बदलता। खाना धीरे-धीरे चबाएं।

खाली पेट गुनगुना पानी पिएं
सुबह उठते ही आप सबसे पहले गुनगुने पानी पिएं क्योंकि इससे मेटाबॉलिज्म तेज होगा और आपकी बॉडी को डिटॉक्सिफाई होगी। यह वेट लॉस में मदद करेगा। आप गुनगुने पानी में नींबू का रस डालकर भी पिएं साथ ही इसमें शहद, अदरक का रस और एप्पल साइडर विनेगर मिलाकर पिएं।
जल्दी उठने की आदत डालें
यदि आप वजन कम करना चाहते हैं तो आपको सुबह जल्दी उठने की कोशिश करें। आयुर्वेद के अनुसार, सुबह जल्दी उठने से कई रोगों से छुटकारा मिलेगा साथ ही मोटापा भी दूर होगा सुबह जल्दी उठने से आपका शरीर एक्टिव रहेगा और ठीक से काम करेगा। एक्टिव शरीर फैट भी तेजी से बर्न करता है।

