बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर सुर्खियों में बने रहते हैं। सिर्फ अपनी एक्टिंग ही नहीं बल्कि अपनी फिटनेस के चलते भी वह खूब सुर्खियां बटौरते हैं। इन दिनों एक्टर की फिल्म सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस पर खूब छा रही है। ऐस में अर्जुन ने अब फिल्म की प्रमोशन के दौरान अपने से जुड़ा एक शॉकिंग खुलासा किया है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए अपनी मेंटल हेल्थ पर भी बात की। एक्टर ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह हाशिमोटो नाम की बीमारी से जूझ रहे हैं तो चलिए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए बतात हैं कि यह बीमारी क्या है और इसके लक्षण।
थेरेपी लेते हैं अर्जुन
अर्जुन ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि – ‘जब आपकी फिल्में नहीं चलती हैं तो आप अपने ऊपर ही डाउट करने लग जाते हो, मेरे साथ भी ऐसा हुआ है मैं जिसकी जिंदगी ही फिल्में हैं मैंने फिल्में एंजॉय करना बंद कर दिया है मैं अचानक दूसरों का काम देखने लगा और खुद से पूछने लगा कि क्या मैं कर पाऊंगा या क्या मुझे मौका मिलेगा कुछ समय बाद मुझे समझ आ गया कि कोई न कोई प्रॉब्लम तो जरुर है फिर मैंने थेरेपी शुरु की’।

वजन बढ़ना हो जाता है शुरु
आगे एक्टर ने कहा कि मैंने थेरेपी शुरु की कुछ थेरेपिस्ट के पास गया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ फिर मुझे एक ऐसा व्यक्ति मिला जिसने मुझे बोलने दिया। उसने बताया कि मैं डिप्रेशन में हूं मैंने कभी इसके बारे में खुलकर बात नहीं की है लेकिन मुझे हाशिमोटो है। इसमें ऐसा होता है कि यदि मैं फ्लाइट से ट्रैवल कर रहा हूं और मेरे माइंड को लग रहा है कि मैं किसी खतरे में हूं तो मेरा वजन बढ़ना शुरु हो जाता है जब मैं 30 साल का था तब मुझे ये बीमारी हुई। मेरी मां को भी ये बीमारी थी और मेरी बहन अंशुला कपूर को भी ये बीमारी है।
क्या होती है हाशिमोटो बीमारी?
यह बीमारी थायरॉयड का एक्सटेंशन है। ये थायरॉयड ग्रंथि को इफेक्ट करती है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डायबिटीज एंड डाइजेस्टिव एंड किडनी डिजीज के अनुसार, हाशिमोटो रोग एक ऑटोइम्यून विकार है जो कि हाइपोथायरायडिज्म या अंडरएक्टिव थायरॉयड का कारण बन सकता है कभी यह रोग हाइपोथायरायडिज्म या ओवरएक्टिव थायरॉयड का कारण बन सकता है। थायरॉयड हार्मोन नियंत्रित करते हैं कि आपका शरीर एनर्जी का इस्तेमाल कैसे करता है इसलिए वे आपके शरीर के हर अंग को प्रभावित करते हैं। यह तक कि आपके दिल की धड़कन के तरीके को भी।

एनआईडीडीके के अनुसार, इसके लक्षण कुछ ऐसे हैं जैसे कि
. थकान
. वजन बढ़ना
. ठंड बर्दाश्त करने में दिक्कत
. जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द
. कब्ज
. ड्राई स्किन या फिर ड्राई और पतले बाल

. हैवी या फिर अनियमित पीरियड्स
. हार्ट की गति धीमी होना
हालांकि आपको बता दें कि अर्जुन अब अपनी हेल्थ का ध्यान रख रहे हैं और इस बीमारी से उभरने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं एक्टर नियमित रुप से एक्सरसाइज करते हैं और एक सख्त डाइट फॉलो करते हैं।
