साउथ की मूवीज़ किसे देखना पसंद नहीं है, हर कोई दिवाना है। वहां के एक्टर और एक्ट्रेस को लोग खूब पसंद करते हैं। ऐसे में वहां की एक्ट्रेस समंथा रुथ प्रभु अपनी शानदार एक्टिंग और ब्यूटी के लिए जानी जाती हैं। वे आए दिन किसी न किसी चर्चा में बनी रहती है। इन दिनों वे एक्टर वरुण धवन के साथ अपनी आने वाली वेब सीरिज के प्रमोशन में लगी हुई हैं। जिस बीच फेंस भी समंथा को काफी ट्रोल कर रहे हैं।

ट्रोलर्स को मुंह तोड़ जवाब

फैंस इसलिए उन्हें ट्रोल कर रहे हैं क्योंकि वे हद से ज्यादा दुबली हो गई हैं। इसी दौरान फैंस के साथ एक क्वेश्चन आंसर राउंड में उन्हें फिर से वजन बढ़ाने की सलाह दी गई, जिसमें उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि आप लोगों को पता होना चाहिए मायोसिटिस बीमारी की वजह से वे एंटी इनफ्लेमेटरी डाइट पर हैं, जो उनका वजन बढ़ने नहीं देता। साथ ही उन्होंने लोगों का मुंह बंद करते हुए कहा कि जो लोग जैसे हैं उन्हें वैसे ही रहने दें, जज करने की कोई जरूरत नहीं है।

क्या है Myositis

मायोसाइटिस इम्यून सिस्टम को आपकी मांसपेशियों पर हमला करने के लिए मजबूर करती है। इससे सूजन होती है, जो आती- जाती रहती है। साथ ही ये सूजन मांसपेशियों को लगातार कमजोर महसूस कराती है, जिससे मांसपेशियों में दर्द भी होता है।

Anti Inflammatory Diet

सूजन दो तरह की होती हैं। अक्यूट और क्रॉनिक, सूजन का शरीर में आना जाना आम बात है। लेकिन आपको बता दें कि अक्यूट और लो ग्रेड सूजन साइलेंट किलर होती है, जिससे कैंसर, डायबिटिज और दिल की बीमारियां हो सकती हैं। एंटी इनफ्लेमेटरी डाइट मदद करती है कि आप ऐसी चीजें न खाएं जिससे आपको सूजन हो। कॉफी, चीनी, शराब जैसी चीजें सूजन बढ़ाती हैं। इस डाइट में फ्रेश फूड ज्यादा शामिल होता है। एंटी इनफ्लेमेटरी डाइट इम्यून सिस्टम को ताकतवर बनाती है, सूजन, दर्द और इंफेक्शन से भी बचाती है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *