बॉलीवुड सुपरस्टार अनिल कपूर को हर कोई जानता है। लेकिन वे भी एक बीमारी से गुजर रहे थे। इस गंभीर बीमारी का नाम कैल्सीफिकेशन है। जैसे ही उन्हें इस बीमारी के बारे में पता चला तो जर्मनी में जाकर इसका इलाज करवाया। दरअसल उनके दाहिने कंधे में ये दिक्कत थी और उनके टेंडन में कैल्शियम जमा होने लगा था और दस सालों से वे अकिलीज टेंडोनाइटिस से भी पीड़ित थे। चलिए इस बीमारी के बारे में जानते हैं।

Calcification के लक्ष्ण

इस बीमारी के लक्षण इस प्रकार हैं: कैल्सीफिकेशन की वजह से आपको अपने हाथ उठाने, पैर फैलाने या बिना सहारे के उठने में परेशानी होती है। हाथों और उंगलियों के ज्वाइंट में काफी ज्यादा दर्द महसूस होता है। सुबह के समय तो ऐसा महसूस होता है कि पीठ पर लात मारी जा रही हो।

राहत पाने के तरीके

जब किसी को भी ये बीमारी हो तो चलने या दौड़ने में मुश्किल आ सकती है। इस गंभीर स्थिति से निकलने के लिए इलाज बहुत जरूरी है। फिजियोथेरेपी की मदद से राहत मिलती है और ब्लड सर्कुलेशन और गति बेहतर होती है। साथ ही दवाएं भी मदद करती हैं और ज्यादातर सर्जरी की आवश्यकता नहीं होती। कुछ मामले ऐसे भी हैं जिसमें ये अपने आप ठीक हो जाती है। इसी तरह अनिल कपूर भी सर्जरी के बिना ही ठीक हुए थे।

Achilles Tendonitis

अकिलीज टेंडोनाइटिस को अकिलीज टेंडिनोपैथी भी कहते हैं। ये बीमारी की वजह से अकिलीज टेंडन में सूजन और दर्द होती है। आपको बता दें कि अकिलीज टेंडन पैरों के पिछले हिस्से को एड़ी से जोड़ता है और इसका उपयोग चलने, दौड़ने और कूदने के लिए किया जाता है।

Achilles Tendonitis के लक्ष्ण और सही करने के उपाय

इसमें टखने के पिछले हिस्से में दर्द, सूजन और अकड़न होती है। बार बार अकिलीज टेंडोनाइटिस टेंडन पर तनाव पड़ने से ये होता है। इसे ठीक करने के लिए धीरे-धीरे अपने व्यायाम की तीव्रता और अवधि बढ़ाएं। जूते ध्यान से पहनें जो कुशनिंग और आर्च सपोर्ट दे। कसरत करने से पहले, दौरान और बाद में पिंडली की मांसपेशियों और अकिलीज टेंडन को स्ट्रेच जरूर करें। ऐसी गतिविधियां करें जो उच्च और कम प्रभाव वाली हों।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *