शारीरिक संबंध बनाने को लेकर अक्सर महिलाओं को कई तरह की बातें बताई दी जाती हैं जैसे कि उन्हें हाईजीन का ख्याल रखना चाहिए। सेक्स के बाद उन्हें इंटीमेट वॉश करना चाहिए, ताकि किसी भी तरह के बैक्टीरिया योनि में न रह जाएं तो क्या इसी क्रम में शारीरिक संबंध बनाने के महिलाओं के लिए यूरिन पास करना भी जरूरी है? हालांकि, कई महिलाएं शारीरिक संबंध बनाने के बाद यूरिन पास करती हैं ऐसे में अब बहुत सी महिलाओं के मन में यह सवाल आता है कि ऐसा करना जरूरी है? क्या वाकई शारीरिक संबंध बनाने के बाद यूरिन पास करना फायदेमंद होता है? आइए, जानते हैं इस बारे में डॉक्टर्स क्या कहते हैं।

महिलाओं को क्यों करना चाहिए पेशाब?

महिलाओं के लिए इंटीमेट साफ-सफाई का ध्यान रखना बहुत जरूरी है ऐसा इसलिए, क्योंकि महिलाओं को यूटीआई का रिस्क पुरुषों की तुलना में ज्यादा होता है। यहां तक कि उन्हें अपने अंडरगार्मेंट्स भी रोज बदलने चाहिए, हर बार यूरिन पास करने के बाद गुप्तांग को पानी से भी धोना चाहिए और पब्लिक टॉयलेट यूज करने से बचना चाहिए। इस तरह, यूटीआई या अन्य संक्रमण से वह बची रह सकती है। जहां तक सवाल इस बात का है कि क्या वाकई शारीरिक संबंध बनाने के बाद महिलाओं को पेशाब करना चाहिए? इस बारे में एक्सपर्ट्स का कहना है कि सेक्स के बाद यूरिन पास करना अच्छा होता है, खासकर महिलाओं के लिए। ऐसा इसलिए है, क्योंकि यूरिन पास करने से योनि से बैक्टीरिया बह जाते हैं। इससे यूटीआई का जोखिम कम होता है।

शारीरिक संबंध बनाने के बाद यूरिन पास करने के फायदे

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि पुरुषों की तुलना में महिलाओं को 30 गुणा ज्यादा यूटीआई का खतरा होता है इसलिए, महिलाओं को पुरुषों की तुलना में अपने गुप्तांग की सफाई का खास ख्याल रखना चाहिए सेक्शुअल एक्टिविटी के बाद जेनिटल एरिया से यूरेथ्रा यानी मूत्रमार्ग तक बैक्टीरिया पहुंच सकते हैं। यूरेथ्रा ब्लैडर से कनेक्टेड होता है यदि किसी वजह से बैक्टीरिया यूरेथ्रा से होते हुए ब्लैडर तक पहुंच जाए तो ऐसे में यूटीआई का रिस्क बढ़ जाता है हालांकि, शारीरिक संबंध बनाने के बाद पेशाब करना इस बात का गारंटी नहीं है कि आपको यूटीआई नहीं होगा। हां, इसके जोखिम को कम करने में इससे मदद मिलेगी।

शारीरिक संबंध बनाने के इतनी देर बाद करें पेशाब

एक्सपर्ट्स का कहना है कि ऐसा कोई फिक्स टाइम नहीं है कि आपको शारीरिक संबंध बनाने के कितनी देर बाद पेशाब करना चाहिए। आप चाहें, तो तुरंत भी कर सकते हैं या फिर सेक्शुअल एक्टिविटी के आधे घंटे के अंदर पेशाब करना फायदेमंद होगा। एक्सपर्ट्स का कहना है कि सेक्शुअल एक्टिविटी के बाद जितनी जल्दी पेशाब करेंगे, यूरेथ्रा से बैक्टीरिया के बाहर निकलने की संभावना उतनी ज्यादा होगी यदि किसी वजह से सेक्स के बाद पेशाब करने में दिक्कत आए, तो आपको एक या दो गिलास पानी पी लेना चाहिए। कुछ देर में ही यूरिन पास होने लगेगा। यहां यह बताना जरूरी है कि कई महिलाओं को लगता है कि सेक्स के बाद पेशाब करने से प्रेग्नेंसी से बचा जा सकता है जबकि, ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। ध्यान रखें कि वजाइना और यूरेथ्रा दो अलग-अलग पार्ट्स हैं जो स्पर्म वजाइना में चला गया हो यूरिन करने से उन पर कोई नेगेटिव इफेक्ट नहीं पड़ता। यदि आप अनचाही प्रेग्नेंसी से बचना चाहती हैं, तो बर्थ कंट्रोल का इस्तेमाल कर सकती हैं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *