बालों का सफेद होना एक सामान्य समस्या है। यह बढ़ती उम्र, पोषक तत्वों की कमी, तनाव और कुछ मामलों में जेनेटिक भी होती है। इसके अलावा वायु प्रदूषण, केमिकल्स का इस्तेमाल जैसे कारण भी कम उम्र में सफेद बालों का कारण बनते हैं। बाल सफेद होने के कारण न सिर्फ लोग आपका मजाक उड़ाते हैं, बल्कि यह आपकी पर्सनैलिटी को भी खराब करता है। किसी भी कारण अगर आपके बाल सफेद हो गए हैं और आप उन्हें दोबारा नेचुरली ब्लैक बनाना चाहते हैं तो इस आर्टिकल के जरिए हम आपको इसके 3 घरेलू नुस्खे बताते हैं जो आपके काम आएंगे। आइए जानते हैं।

हार्मोन इंबेलेंस के कारण बाल सफेद

गट व हार्मोन हेल्थ मनप्रीत कालरा की मानें तो बालों के सफेद होने का मुख्य कारण है हार्मोन का इंबेलेंस होना। ऐसे में हार्मोन को संतुलित करके आप बालों को दोबारा से काला और चमकदार बना सकते हैं।

वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://www.instagram.com/reel/DBtRhT_zm0b/?utm_source=ig_web_copy_link

एलिव बीज और नारियल के टुकड़े

. नारियल के टुकड़े पर 1/4 चम्मच भिगोए हुए एलिव बीज डाल लें।

. फिर इसे अपने स्कैल्प पर लगाएं।

. नारियल और एलिव बीज में पाए जाने वाले पोषक तत्व बालों को सफेद होने की समस्या के साथ-साथ झड़ना और गिरना जैसी दिक्कतें भी दूर करेंगे।

आयरन शॉट

करी पत्ता, आंवला और वीटग्रास जैसी चीजों को मिलाकर बना आयरन शॉट में विटामिन-बी, विटामिन-सी, प्रोटीन जैसे कई एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं जो स्कैल्प को भरपूर पोषण देते हैं। रोजाना आयरन शॉट का सेवन करने से कम उम्र में बालों के सफेद होने की समस्या से राहत मिलेगी।

सामग्री

करी पत्ता – 4-5 पत्ते

आंवला – 1

वीटग्रास – 1/2 चम्मच

पानी – 30 मिली

ऐसे बनाएं

. सबसे पहले एक ब्लैंडर में करी पत्ता व आंवला डालकर पीस लें।

. फिर इसी ब्लेंडर में अब वीटग्रास और पानी डालकर 2-3 मिनट तक ब्लेंड कर लें ताकि जूस बन जाए।

. आपका आयरन शॉट बन चुका है। आप इसका सेवन रोज कर सकते हैं।

मेलेनिन बनाने वाली चाय

शरीर में मेलेनिन का स्तर संतुलित रहने से भी कम उम्र में सफेद बालों की समस्या से बचा जा सकेगा।

मेलेनिन चाय के लिए सामग्री

गुड़हल के फूल – 1

पानी – 200 मिली

ऐसे करें तैयार

. सबसे पहले एक पैन में 200 मिली पानी गर्म कर लें।

. फिर गर्म पानी में गुड़हल के फूल डालकर गर्म कर लें।

. गुड़हल के फूलों को पानी में तब तक अच्छे से उबालें जब तक की उसका रंग न बदल जाए।

. स्वाद बढ़ाने के लिए आप गुड़हल की चाय में 1 चम्मच शहद भी डाल सकते हैं।

इसका सेवन करने से आपको समस्या में आराम मिलेगा।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *