सभी के दिलों में राज करने वाली ऐश्वर्या राय बच्चन की खूबसूरती की जितनी तारीफ करें उतनी कम है, लेकिन कभी-कभी ऐसा भी होता है कि सभी के दिल में बसने वाली इस बला का मेकअप देख उन्हीं के फैंस का दिल दुख जाता है ऐसा इसलिए क्योंकि ऐश्वर्या के मेकअप में ये 4 गलतियां रहती हैं। बॉलीवुड में ऐसी कई हसीनाएं हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग तो बहुत ही ज्यादा तगड़ी है लेकिन जब वो मेकअप करके कैमरे के सामने या किसी इवेंट में आती हैं तो वही फैंस उन्हें ना पसंद करने लगते हैं। उन एक्ट्रेस की लिस्ट में एक नाम ऐश्वर्या रायबच्चन का भी है दरअसल हर एक्ट्रेस का एक समय ऐसा आता है जब उनका लुक न चाहते हुए भी फैंस को पसंद नहीं आता है। अभी ऐश्वर्या का भी वही समय चल रहा है। चाहे कांस फिल्म फेस्टिवल हो, अंबानी परिवार का फंक्शन हो, सेलिब्रिटी की दिवाली पार्टी हो या फिर इंस्टाग्राम की कोई नॉर्मल पोस्ट, मिसेज बच्चन के मेकअप में ये 5 गलतियां बार-बार देखने को मिली हैं। आइए जानते हैं उन गलतियों के बारे में।

आई मेकअप पर ध्यान न देना

ऐश्वर्या राय की आंखों के तो सभी कायल हैं, लेकिन इन नीला आंखों पर जब सही से मेकअप न किया जाए तो ऐश का सारा लुक फीका पड़ जाता है जैसे ग्रीन आउटफिट वाली इस ड्रेस को ही देख लीजिए। आंखों को अलग खूबसूरत बनाना हो तो उन्हें उनके कलर के हिसाब से मेकअप किया जाना चाहिए, जो कि ऐश्वर्या ने नहीं किया।

पोस्ट देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://www.instagram.com/p/CsatdVttohz/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

ट्रेडिशनल लुक में बिंदी

ट्रेडिशनल लुक में बिंदी हमारे चेहरे की खूबसूरती को कई गुना तक बढ़ा देती है लेकिन ऐश्वर्या का माथे के बीचो बीच बिंदी लगाना उनके चेहरे पर सूट करता नहीं दिखता। फेस शेप और कट के हिसाब से बिंदी कैरी की जाती है।

हर बार एक ही लिपस्टिक शेड दिखना

लिपस्टिक हर एक्ट्रेस के मेकअप का बहुत ही जरूरी हिस्सा होता है, ऐसे में यदि आप ऐश्वर्या के द्वारा उनके द्वारा शेयर की गई ज्यादातर तस्वीरों में उन्होंने लाल कलर की लिपस्टिक कैरी की है। हर बार एक ही शेड चुनना हमारे लुक को बोरिंग बना देता है, यही कारण है कि ऐश्वर्या बच्चन का लुक अब उनके फैंस को कम भाता है।

स्किन टोन के हिसाब से मेकअप में चूक

वैसे तो ऐश्वर्या का हर लुक कमाल का होता है, लेकिन कभी-कभी गलत तरह से किया गया मेकअप उनके लुक को बिगाड़ देता है जैसे कि स्किन टोन के हिसाब से मेकअप प्रोडक्ट का इस्तेमाल न करना। जरूरी नहीं है कि अगर आप व्हाइट या सिल्वर ड्रेस कैरी कर रहे हैं तो चेहरे का मेकअप भी सफेद कर दें इससे सारा लुक खराब हो जाएगा।

ऐसे में भले ही इस वाला को आईब्रो के ऊपर बिंदी लगाना पसंद हो, लेकिन कभी-कभी दोनों आईब्रो के बीच में भी बिंदी लगाई जा सकती हैं और कुछ अलग ट्राई कर सकते हैं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *