देशभर में लोग भीषण गर्मी से परेशान है वहीं कई राज्यों में लू और हीट से लोग काफी प्रभावित हुए हैं। ऐसे में अब मुंबई से भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री में ‘दीया और बाती हम’ की सीरियल की फेमस अभिनेत्री संध्या बिंदणी यानी दीपिका सिंह के आंखों में इन्फेक्शन होने की खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक उनकी आंखों में ब्लड क्लॉट हो गया है। जिसके बाद वे डॉक्टर के पास गई और डॉक्टर से दवाई ली। साथ ही डॉक्टर का कहना है कि वे 5 दिनों में पूरी तरह से ठीक हो जाएंगी। हालांकि अब उनकी आंखें ठीक है। वहीं अभिनेत्री दीपिका का कहना है कि डॉक्टर ने उन्हें आंखों पर जोर डालने और किसी भी तरह के प्रोडक्ट के इस्तेमाल से बचने के लिए कहा है।
दीपिका डाइट शामिल करती हैं ये चीजे
दीपिका ने बताया कि वो अपनी डाइट में नारियल पानी, छाछ और इलैक्ट्रोलाइट चीजे लें रही हैं। हालांकि इन दिनों उन्होंने चाय-कॉफी भी अवॉइड कर रखी है। जब वो कैमरे के आगे नहीं होती तो वे अपनी आंखें बंद रखने की कोशिश करती हैं।
गर्मी में क्यों होती है आंखें लाल

इन दिनों गर्मी अपने प्रचंड रूप में है। हेल्थ रिपोर्ट के मुताबिक बढ़ते तापमान की वजह से आंखों में इंफेक्शन हो सकता है जिससे कई बार आंखें लाल हो जाती है। इसको ब्लड शॉट्स आईस और रेड आई भी कहा जाता है। बता दें कि इसमें आंखों के अंदर का सफेद हिस्सा लाल होने लगता है। ऐसा आंखों की नसों में आई सूजन की वजह से होता है।
आंखों को धूप से बचाने के उपाय
बाहर जाते समय चेहरे को पूरी तरह से कवर करें
धूप से बचाव के लिए आंखों पर चश्मा लगाएं
बहुत जरूरी हो तो ही घर से बाहर जाएं
आंखों को धूल-मिट्टी और तेज धूप से बचाएं
कांटेक्ट लेंसों के यूज से बचें
आंखों में कोई भी आई ड्रॉप डालने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें
