आज पूरे भारत में धनतेरस का त्योहार मनाया जा रहा है। ऐसे में जालंधर, नेशनल इंटेग्रेटिड मेडिकल एसोसिएशन (NIMA) ने भी इस दौरान धन्वंतरि देव जी के इस पवित्र अवसर पर हवन का आयोजन किया। हवन जालंधर के स्थानीय मंदिर में किया गया जिसमें कई डॉक्टर्स शामिल हुए। हवन की आहूति नीमा के नए प्रेजिडेंट डॉ. एसपी डालिया ने दी। धनतेरस के इस दिन को नीमा मेंबर्स ने आयुर्वेद दिवस के तौर पर भी मनाया जिसके लिए कई आयुर्वेदिक डॉ. भी शामिल हुए।

धन्वंतरि भगवान की पूजा

हवन की शुरुआत धन्वंतरि देव को फूलों के हार पहनाकर की गई। इसके बाद प्रेजिडेंट एसपी डालिया व उनकी धर्मपत्नी ने अग्नि में आहूति डाली व पूजा संपन्न की। पूजा संपन्न होने के बाद नीमा जिंदाबाद के नारे लगाए गए।

डॉ. एसपी डालिया ने दी धनतेरस की शुभकामनाएं

हवन के दौरान प्रेजिडेंट डॉ. एसपी डालिया, डॉ. वरुण अग्रवाल( कैशियर) और डॉ. राजीव धवन(सैक्रेटरी) भी मौजूद रहे और उन्होंने हवन का सारा कार्याभार संभाला। नीमा के प्रदेश महासचिव डा. अनिल नागरथ, डॉ परविदंर बजाज (पंजाब नीमा के प्रधान) डॉ. एसपी डालिया ने हवन में आए सभी लोगों को तहे दिल से आभार किया और सभी को धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम के अंत में डॉ. परविदंर बजाज ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

पूर्व उपप्रधान डॉ. सतीश शर्मा ने भी रखे विचार

पंजाब नीमा के पूर्व प्रधान तथा नीमा सैंट्रल के पूर्व उपप्रधान डॉक्टर सतीश शर्मा ने इस दौरान बताया कि
“हम सबको अपने में और अपने परिवार में यह पांच परिवर्तन लाने की जरूरत है।

. पहला यह कि सामाजिक समरसता जात-पात का भेद खत्म होना चाहिए।

. दूसरा पर्यावरण की रक्षा,हमें पानी बचाना चाहिए,पेड़ लगाना चाहिए और कूड़े का प्रबंध करना चाहिए

. तीसरा परिवार परिबोधन,कुटुंब प्रबोधन अपने परिवारों को समय दें, परिवारों में बैठकर इकट्ठे बैठकर भोजन भजन करें आज परिवार छोटे हो रहे हैं घर बड़े हो रहे हैं परिवार टूट रहे हैं रिश्ते कमजोर हो रहे हैं।

. चौथा परिवर्तन स्वदेशी, स्व का बोध, हम स्वतंत्र तो हो गए हैं लेकिन स्व नहीं आया, राज्य तंत्र ही मिला 1947 को, आज भी हम विदेशी आहार, विदेशी पहनावा, विदेशी भाषा, विदेशी रीति-रिवाज का ही इस्तेमाल कर रहे हैं, क्या हम आहार स्वदेशी, व्यवहार,स्वदेशी विचार,उच्चार स्वदेशी,अंतरण स्वदेशी अपना सकते हैं।

. पांचवा परिवर्तन जो हमें अपने में लाना चाहिए, वह है नागरिक नियमों का पालन,क्या हम एक गरीब बच्चे को पढ़ा सकते हैं, क्या हम एक बेरोजगार को रोजगार दे सकते हैं,क्या ट्रैफिक नियम का पालन कर सकते हैं ऐसे पांच परिवर्तन हम अपने आप में ला सकते हैं ,बाद में परिवार में और मोहल्ले में लेकर जाए, यही भगवान धन्वंतरि को आज के दिन सही नमन होगा।

इसी के साथ उन्होंने अपने विचारों को विश्राम देते हुए कहा कि भगवान धन्वंतरि का आशीर्वाद आप सब पर बना रहे दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं”

ये डॉक्टर्स भी रहे मौजूद

इसके अलावा डॉ. दिनेश जग्गी, डॉ. अनिल नागरथ उनकी पत्नी सुनिता नागरथ, डॉ. एचएस सोढ़ी उनकी धर्मपत्नी मनी सोढ़ी, डॉ. नीरज कालरा, डॉ. बीएस कालरा, डॉ. अंकुर गौतम, डॉ. विपन कुमार, डॉ. पुनीत गौतम, डॉ. एस-एस गौत्रा, डॉ. चरनजीत शर्मा, डॉ. राकेश कुमार गुप्ता, डॉ. मुनीश मेहता, डॉ. जतिंदर, डॉ. सुशील अग्रवाल. डॉ. कमल कंत चावला, डॉ. अनु कक्कड़, डॉ. विपुल कक्कड़, डॉ. सुभाष गुप्ता, डॉ. करणवीर, डॉ. विशाल भनोट, डॉ. रीना कक्कड़, डॉ. नीरज सेहगल, डॉ. योगेश सचदेवा, डॉ. दीपक शर्मा, डॉ. भजन, डॉ. राजेश शर्मा, डॉ. दयाल अनंत, डॉ. अमरजीत सेना, डॉ. पवित्र शर्मा के अलावा भी अन्य नीमा के सदस्य मौजूद रहे।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *