दिवाली की शुरुआत दशहरे के दिन से ही मानी जाती है। इस दिन कोई भी नया काम शुरू करना बहुत शुभ माना जाता है। दशहरे पर लोग बर्तन, फर्निचर और नई चीजें खरीदते हैं। इसी तरह दशहरे पर कुछ लोग गहने खरीदना भी पसंद करते हैं। पुराने समय से लोग मानते आए हैं कि गहने नारी के सौंदर्य और स्वास्थ्य लाभ दोनों को बढ़ाने में मदद करते हैं। कान में पहनने जाने वाली बालियां से लेकर पैरों के बिछुए तक हर गहने के अपने-अपने अलग फायदे हैं लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि कौन-सा गहना पहनने से हमें क्या फायदे मिलते हैं। शरीर के किस हिस्से में गहना पहनना फायदेमंद है। तो चलिए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए इस बारे में बताते हैं।
वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
https://www.instagram.com/reel/DBbS2qGtGp3/?utm_source=ig_web_copy_link
नाक में गहना
कुछ महिलाएं नाक में नथनी या फिर नोज पिन पहनती हैं ये आदत न सिर्फ फैशन से जुड़ी हुई है बल्कि रिप्रोडक्टिव हेल्थ से भी कनेक्शन रखती है। इससे पीरियड्स साइकिल का सीधा कनेक्शन होता है और पीरियड्स साइकिल को रेगुलेट करने में मदद मिलती है।
बिछुआ
इसे पहनने से महिलाओं की रिप्रोडक्टिव हेल्थ को फायदा मिलता है क्योंकि पैरों की उंगलियों से जुड़ने वाली नसें यूट्रस से जुड़ी होती है। ऐसे में हेल्दी प्रेग्नेंसी, हेल्दी यूट्रस हेल्थ प्लान करने में मदद मिलती है।

कानों में गहना
पुराने समय से ही कानों में कुंडल पहनना बेहद फायदेमंद माना जाता है। हमारे कान के नरम हिस्सों का जुड़ाव दिमाग से होता है इसलिए जब कान में कुछ पहना जाता है तो इससे फोकस करने की पॉवर बढ़ती है। इससे ध्यान केंद्रित करने और दिमाग को ज्यादा एक्टिव करने में भी मदद मिलती है।
अंगूठी पहनने के फायदे
सगाई के दौरान उल्टे हाथ की बीच की उंगली में अंगूठी पहनाई जाती है ऐसा कहा जाता है कि इसका कनेक्शन सीधा हमारे दिल से होता है। वैज्ञानिक कारणों को समझें तो, हमारी यह उंगली दिल तक जाने वाली नस के साथ जुड़ी होती है इस उंगली पर गहने का दवाब पड़ने से हार्ट हेल्थ को भी फायदा होता है इसलिए अंगूठी पहनना फायदेमंद माना जाता है।
बॉडी को मिलेगी ठंडक
यदि आप चांदी पहनते हैं तो इससे बॉडी को ठंडक मिलती है। यह बॉडी को कूल और रिलैक्स रखने में मदद करती है।

मेंटल हेल्थ होगी मजबूत
गहने पहनने से मेंटल हेल्थ भी मजबूत होती है इसे पहनने से महिला ज्यादा खूबसूरत और कॉन्फिडेंट महसूस करती है। यह माइंड को रिलैक्स और एक्टिव रखने में भी मदद करता है।
त्वचा के लिए फायदेमंद
तांबा पहनने से उंगलियों के आस-पास निकलने वाली खाल की समस्या नहीं होती इससे त्वचा को भी फायदे मिलते हैं और अन्य फायदे भी होते हैं।
सोना भी फायदेमंद
सोना एक ऐसी धातु है जो मौसम के अनुसार, अपनी तासीर बदल लेती है गर्मी में सोना पहनने से शरीर को ठंड़क मिलती है। सर्दी में सोना पहनने से शरीर गर्म रहता है।

