आजकल लोग अपने आप को हेल्दी रखने के लिए बहुत सी चीजें अपनाते हैं। उनके खानपान में भी काफी बदलाव आ चुके हैं। हम में से बहुत से लोग आलू के पराठों की जगह प्रोटीन बार पर विश्वास करना शुरू हो गए हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि जिन खाद्य पदार्थों को स्वस्थ माना जाता है, वे असल में होते नहीं हैं।
Diet Soda
ज्यादा कैलोरी शरीर में न जाएं इसलिए लोग डायट सोडा पर स्विच करते हैं। ये बात ठीक है कि डायट सोडा में शक्कर नहीं होती है और इसमें ज़ीरो कैलोरी होती है। लेकिन अगर रोजाना इसका सेवन किया जाए तो मधुमेह, फैटी लीवर, हृदय रोग की समस्याएं हो सकती हैं।
Baked Chips
लोगों का मानना है कि बेक्ड चिप्स, तले हुए चिप्स के मुकाबले सवस्थ होते हैं। लेकिन ऐसा सोचना गलत है। बेक्ड चिप्स में फैट कम होता है, इसलिए सोडियम की मात्रा ज्यादा होती है। इस वजह से पैकेट के पीछे लिखी सामग्री और पोषण मूल्यों की जांच जरूर करनी चाहिए।़
Flavored Yogurt
योग्हर्ट सेहत के लिए अच्छे होते हैं, लेकिन जो मीठे या फ़्लेवर्ड होते हैं वे नहीं। आपको बता दें कि फ़्लेवर्ड योगर्ट में काफी शक्कर होती है, जिसे खाकर आपको परेशानी हो सकती है। इसलिए फ़्लेवर्ड योगर्ट की जगह प्लेन योगर्ट चुनें।
Protein Bars
लोग ये सोचकर प्रोटीन बार खाते हैं कि उनकी भूख खत्म होगी और स्वास्थ्य बना रहेगा, लेकिन ये सोचना उनको भारी पड़ सकता है। ये बार्स मिठास, कृत्रिम रंग, तेल और प्रिज़र्वेटिव्स से भरे होते हैं और ये ऐसे पदार्थ हैं, जिन्हें आपको अपने शरीर में बिल्कुल नहीं डालना चाहिए।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
