आज हम ब्यूटी ट्रेंड्स को लेकर बात करेंगे। क्लासिक ब्यूटी ट्रेंड्स को सामने रखे तो उस समय के सुष्मिता सेन और एश्वर्या राय का लुक मॉडल्स की याद दिलाता है। उस दौर के कई ट्रेंड्स और एलिमेंट्स फिर से वापसी कर रहे हैं, जिनकी मदद से आप भी वैसा लुक ले सकती हैं।

Face

चाहते हैं फेस पर प्लम लेकिन शाइन-फ्री लुक तो पहले चेहरे को अच्छी तरह से धोलें। उसके बाद मैटीफ़ाइंग मॉइश्चाइज़र से हाइड्रेट करें। जब फेस हाइड्रेट हो जाए तो मैट फ़ुल-कवरेज फ़ाउंडेशन से पूरे चेहरे पर डॉट बनाएं और ब्यूटी ब्लेंडर या स्पांज की मदद से अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें। चेहरे पर हाई पॉइंट्स को हाइलाइट करने के लिए ब्राइटनिंग कंसीलर का इस्तेमाल करें, इसके बाद मैट पाउडर से अपने बेस को सेट करें।

Cheeks

इसके बाद चाहते हैं अपने गालों को उभारना तो गोल्डन-ब्राउन ब्रॉन्ज़र का इस्तेमाल करें और चीकबोन्स के नीचे लगाएं। ये लुक सन-किस्ड कॉम्प्लेक्शन को फ़्लॉन्ट करने के लिए है।

Eyes

आइमेकअप के लिए शिमरी रोज़ गोल्ड आइशैडो आइलिड्स पर लगाएं और इसके बाद बाहर की साइड को मैट ब्राउन शैडो के साथ ब्लेंड करें। इसके बाद काजल लगाएं, ध्यान रहे कि वॉटरलाइन के आधे हिस्से पर ही लगे। पतले ब्रश पर मैट ब्लैक आइशैडो लें और बाहरी किनारों तक ले जाएं और आधा चांद जैसा आकार बनाएं। एक बढ़िया ’90 के दशक की पहचान के लिए आइब्रोज़ को पतली करें।

Lips

होठों के लिए पहले उनपर नरिशिंग लिप बाम लगाएं। इसके बाद लिप्स पर डार्क ग्रे-ब्राउन कलर का लिप लाइनर लगाएं। लिप लाइनर के बाद एक डार्क ब्राउन कलर के लिपस्टिक का इस्तेमाल करें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *