देश के अधिकांश राज्य में तापमान 50 डिग्री से पार हो चुका है और इससे लोगों का जीना बेहाल हो गया है। वहीं ऐसी कंडीशन में फ्रीज और एसी लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। लेकिन बढ़ते तापमान के साथ आए दिन अलग अलग राज्यों से फ्रीज और एसी के फटने की खबर हमारे सामने आती है। ऐसे में गर्मी से बचने के लिए फ्रीज, एसी जैसे उपकरणों का सुरक्षति रखरखाव के साथ उपयोग करना बेहद जरूरी है। जी हां कुछ बातों को ध्यान में रखकर हम फ्रीज, एसी आदि में आने वाली खराबी और ब्लास्ट जैसी दुर्घटनाओं से बच सकते हैं। आइए जानते हैं फ्रीज, एसी के रख रखाव के लिए किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

फ्रीज को दीवार के पास न लगाना

फ्रीज को सेट करते समय  ध्यान रखें की आपका फ्रीज दीवार से न चिपका हो। दरअसल ऐसा करने से वार फॉल्ट होने पर करंट फैलने का डर रहता है। फ्रिज में ठंडक को बढ़ाने के लिए कंप्रेसर काम करता है और यह लंबे समय  तक चालू रहता है तो फ्रिज के पीछे का हिस्सा गर्म हो जाता है। जिसमें ब्लास्ट होने का खतरा अधिक रहता है। ऐसे में ध्यान रखें की आपके घरों में फ्रीज दीवार से सटा न हो।

जरूरत से ज्यादा सामान न रखें

वैसे तो गर्मी में सब्जी, खाना से लेकर फल सब कुछ फ्रीज में रखा जाता है लेकिन ध्यान रखें फ्रीज में जरूरत से ज्यादा समान न रखें। जरूरत से ज्यादा समान रखने से भी कई बार ये ब्लास्ट या खराब हो सकते हैं।

फ्रीज से आवाज आए तो बंद कर दें

वहीं अपने फ्रिज की कॉइल को साफ करवाते रहें और कंप्रेसर से अगर असामान्य आवाज आए तो तुरंत फ्रिज को बंद कर दें। इसके बाद आप मैकेनिक को बुलाकर एक बार फ्रीज की जांच जरूर करवाएं।

फ्रीज को लंबे समय तक ऑन न रखें

फ्रिज को हमेशा दीवार से करीब 15 इंच की दूरी पर रखें। ध्यान रहे कि लगातार लंबे समय तक फ्रिज ऑन न रहे। वहीं फ्रिज सेट कर रहे हैं तो इलेक्ट्रिकल वायरिंग, पावर प्लक आदि को अच्छी तरह से चेक कर लें।

एसी का तापमान सेट करते वक्त रखें खास ध्यान

फ्रीज की तरह ही पिछले दिनों में एसी फटने के भी मामले समाने आए हैं। ऐसे में यहाँ भी आपको कुछ सावधानियां बरतने की जरूरत है।

ज्यादा कूलिंग के लिए तापमान को कम न करें

जगह और वायरिंग का ध्यान रखें

कई बार वायर में शॉट-सर्किट होने की वजह से भी एसी विस्फोट हो जाता है

एसी को खुद से सेट करने की गलती न करें इसके बजाए आप मैकेनिक को बलाएं

अच्छा ब्रांड और स्टार रेटिंग देखकर एसी खरीदें

एल्यूमिनियम की बजाय कॉपर कॉइल वाला एसी खरीदना बेहतर है

एसी खरीदते समय इसे लगाने के लिए एरिया को ध्यान में रखें

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *