मार्केट में अभी तक सिर्फ महिलाओं के लिए ही कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स आती थीं, जिससे अनचाही प्रेग्नेंसी से बचा जा सकता था। इन वजहों से अनचाहे गर्भधारण का खतरा काफी कम हो जाता है, लेकिन अब पुरुष भी इसमें भाग ले सकते हैं। एक कार्यक्रम पेरिस में आयोजित किया गया, जिसमें एक नर्स ने दुनिया वालों के सामने ऐसी चीज पेश की जिसने सभी को हैरान कर दिया। ये चीज थी- अलग-अलग कलर के सिलिकॉन रिंग्स।

दुनिया में बहुत से ऐसे पुरुष है जो अपनी फर्टिलिटी एज में हैं। अनचाहे गर्भधारण से बचने के लिए अक्सर महिलाओं को ही आगे आना पड़ता है, जबकि पुरुषों के पास अपनी फर्टिलिटी को रोकने का कोई ऑप्शन ही नहीं होता। लेकिन अब अनचाहे गर्भधारण को रोकने के लिए पुरुषों के लिए भी कई विकल्प आ गए हैं। आपको बता दें कि गर्भधारण रोकने के लिए मार्केट में जो भी चीजें उपलब्ध हैं, उनकी 100 फीसदी कोई गारंटी नहीं है कि वे पूरी तरह से काम करती है या नहीं।

पुरुषों के लिए विकल्प

आजकल ज्यादा से ज्यादा पुरुष अपनी फर्टिलिटी पर कंट्रोल रखने में रुचि दिखा रहे हैं। जानकारी के अनुसार वैज्ञानिक बहुत से तरीकों पर काम कर रहे हैं। उदाहरण के लिए कुछ तरीके स्पर्म को विकसित होने से रोकने के लिए, स्पर्म को तैरने से रोकने पर ध्यान देने के लिए ताकि वे अंडे तक न पहुंच सकें आदि।

कंधे पर लगाया जाने वाला NES/T जेल क्लिनिकल ट्रायल में अभी तक आगे है। साथ ही कॉन्ट्रालाइन नामक एक जेल है जो स्पर्म को ले जाने वाली नली को ब्लॉक करता है और योर चॉइस की नॉन हार्मोनल डेली पिल भी है। फिलहाल इसे अभी तक लोगों पर टेस्ट किया जा रहा है लेकिन 5 से 10 सालों में यह मार्केट में उपलब्ध नहीं हो पाएगी।

Personal प्रोब्लम बनी इस आविष्कार का कारण

नर्स लैब्रिट का कहना है कि अभी पुरुष थर्मल कॉन्ट्रासेप्शन का इस्तेमाल कर सकते हैं, इसके लिए इंतजार करने की जरूरत नहीं है। नर्स ने सिलिकॉन रिंग्स का आविष्कार अपनी पर्सनल परेशानियों को देखते हुए किया है। उनका कहना था कि उन्हें एक फ्रेंच लड़की से प्यार था जिसमें उनसे अपने स्पर्म की जिम्मेदारी लेने के लिए कहा गया।

ये रिंग्स टेस्टिकल्स को शरीर के करीब ले जाती है, जिससे वे शरीर की प्राकृतिक गर्मी को अवशोषित कर पाते हैं। तापमान में कुछ डिग्री की वृद्धि से अस्थायी रूप से पुरुषों की प्रजनन क्षमता रुक सकती है। थर्मल अंडरवियर फ्रांस में हीटिंग पैच के साथ बेचा जा रहा है, इसमें टेस्टिकल्स गर्मी की एक परत में लिपटे होते हैं, जो स्पर्म के उत्पादन को रोकते हैं।

इसी के साथ एक थर्मल गर्भनिरोधक डिवाइस भी विकसित किया गया है। ये महीने में सिर्फ 10 मिनट के लिए टेस्टिकल्स को गर्म करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। एक्सपर्ट्स का दावा है कि ये पुरुषों की प्रजनन क्षमता को रोक देता है।

आपको बता दें कि थर्मल अंडरवियर को एक आरामदायक वस्तु के रूप में और लैब्रिट की सिलिकॉन रिंग को Thoreme.com वेबसाइट पर “सजावटी वस्तु” के रूप में बेचा जाता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि उत्पादों को बाजार में लाने के लिए बड़ी दवाई कंपनियों के सपोर्ट की जरूरत होती है, लेकिन फार्मा कंपनियां इस मामले में आगे नहीं आ रही हैं और स्टार्टअप को रिस्क उठा रहे हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *