हमारे यहां ज्यादातर घरों में लोग क्रीम बिस्कुट बहुत चाव से खाते हैं। अक्सर इसे दूध या चाय के साथ ही खाया जाता है। यहां तक कि कई पेरेंट्स अपने बच्चे को नाश्ते के तौर पर दूध के साथ क्रीम बिस्कुट खाने के लिए दे देते हैं। ऐसे में यहां सवाल ये आता है कि क्या क्रीम बिस्कुट सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं या फिर इसका हमारे स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है? वैसे भी माना जाता है कि बिस्कुट सेहत के लिए ज्यादा सही नहीं होते इसलिए, सीमित मात्रा में ही इनका सेवन करना चाहिए। ऐसे में देखा जाए तो यह सवाल और भी महत्वपूर्ण हो जाता है कि क्या क्रीम बिस्कुट या इसी तरह के अन्य आइटम रोजाना खाए जाने चाहिए, क्या इन्हें स्वास्थ्य के लिए सही माना जाता है? इस सवाल का जवाब हम डाइटिशियन श्रेया गोयल से जानते हैं।
वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
https://www.instagram.com/reel/C6hzcuTR5eF/?utm_source=ig_web_copy_link
क्या बेकरी बिस्कुट सेहत के लिए अच्छे हैं?
श्रेया गोयल ने अपनी वीडियो में यह खुलासा किया है कि बेकरी वाले बिस्कुट सेहत के लिए कभी भी अच्छे नहीं होते फिर चाहे वह किसी भी बड़े ब्रांड को ही क्यों न हो। हालांकि, आजकल कई ऐसे ब्रांड्स भी हैं, जो न सिर्फ बिस्कुट प्रोड्यूस करते हैं, बल्कि उन्हें खाने का तरीका भी बताते हैं। इसमें खासकर, क्रीम बिस्कुट पर ज्यादा जोर दिया गया है। बच्चों को पहले दो बिस्कुट के बीच की क्रीम को लिक करके खाने को कहते हैं और इसके बाद बचे हुए बिस्कुट को दूध में डिप करके खाने की सलाह ही दी जाती है, जबकि, किसी भी तरह के बेकरी बिस्कुट का सेवन ज्यादा मात्रा में नहीं करना चाहिए जबकि, आजकल ज्यादातर बच्चे क्रीम बिस्कुट का दूध के साथ काफी ज्यादा मात्रा में सेवन कर रहे हैं। इससे बच्चों में डायबिटीज जैसी कई गंभीर बीमारी हो सकती हैं। दरअसल, श्रेया गोयल ने वीडियो में खुलासा किया हैं कि इस तरह के बिस्कुट में कोकेन जैसा नशा होता है। यदि बच्चा एक बार इसका सेवन करने लगे, तो वे इसके एडिक्टेड हो जाते हैं यही नहीं, क्रीम वाले बिस्कुट में जो क्रीम इस्तेमाल होती है, उसमें ऐसा तेल इस्तेमाल जाता है, जो कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है।
रोजाना क्रीम वाले बिस्कुट खाने से बच्चों को होंगे ये नुकसान
हो सकते हैं एक्ने
बहुत ज्यादा मात्रा में क्रीम बिस्कुट का सेवन करने से बच्चों को कम उम्र में ही एक्ने की समस्या होने लगेगी, जैसा कि पहले ही जिक्र किया गया है कि यह बिस्कुट बहुत अनहेल्दी होते हैं। ओवर फैट युक्त चीजों का सेवन करने से बॉडी एक्स्ट्रा क्वांटिटी में ऑयल प्रोड्यूस करने लगती है, जिससे चेहरे पर एक्ने हो सकते हैं।
मोटापा
क्रीम बिस्कुट में काफी ज्यादा मात्रा में शुगर पाई जाती है। अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से मोटापा बढ़ जाएगा दरअसल, क्रीम बिस्कुट बनाने में ऐसे तेल का इस्तेमाल होता है जो अच्छी क्वालिटी के नहीं होते। इससे कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ेगा। यह बच्चों में मोटापे का एक बड़ा कारण बन सकता है।

ब्लड शुगर का स्तर बढ़ेगा
यह जानकर आपको हैरानी होगी लेकिन यह सच भी है कि काफी ज्यादा मात्रा में क्रीम बिस्कुट का सेवन करने से बच्चों में ब्लड शुगर का स्तर बढ़ जाएगा, दरअसल, इसमें हाई कंटेंट शुगर पाई जाती है। चीनी का ज्यादा सेवन करने से ब्लड शुगर का स्तर स्पाइक हो सकता है, जो बच्चों में कम उम्र में डायबिटीज का कारण बन सकता है।
