जब भी हमें नया बदलाव चाहिए होता है तो हम कुछ न कुछ अलग करने की कोशिश करते हैं। ऐसे में बालों को कटाना भी एक नई शुरूआत में आता है, खासकर महिलाओं के लिए। एक बार बाल कटा लिए जाए तो फिर मन करता है कि इसे रंगा जाए, थोड़ी अलग लुक लाई जाए तो आज हम आपके लिए ये आर्टिकल लेकर आए हैं, ताकि आपको ज्यादा सोचना न पड़े।

Apricot या Lavender-Pink Layers

अपने बालों के लिए वॉर्म एप्रिकॉट और सॉफ़्ट लैवेंडर-पिंक टोन के शानदार मिश्रण को अपना सकती हैं। इस कलर से आपको प्लेफुल और फ़ेमिनन लुक मिलेगी। जो लोग ऐसे रंगों को पसंद करते हैं उनके लिए अच्छा विकल्प है।

Vibrate Red

वाइब्रेंट रेड कलर आत्मविश्वास और साहस को बढ़ाएगा। इससे आपके छोटे बॉब कट को एक आकर्षक और भावुक लुक मिलेगा। इस कलर से ये भी पता चलेगा कि आप कितने नीडर और साहस रखने वालों में से हैं।

Honey Blonde

अगर आप सन-किस्ड और नैचुरल लुक चाहती हैं तो हनी ब्लॉन्ड कलर चुन सकती हैं। इससे आपके बालों को बेहतरीन दिखने का मौका मिलेगा। हनी और ब्लॉन्ड टोन का मिश्रण एक वॉर्म और रेडिएन्ट अपीरियन्स देता है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *