यूं तो साल के हरेक महीने में लोगों को सेहत से जुड़ी जानकारी देने और जागरूक करने के लिए नैशनल और इंटरनैशनल लेवल पर डेज मनाए जाते रहे हैं। वहीं इन दिनों अनहेल्दी लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह से लोग कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। इन्हीं समस्याओं में से एक मल्टीपल स्केलेरोसिस की भी समस्या है। जिससे आज काफी लोग प्रभावित हो रहे है। लेकिन इस बीमारी के बारे में बहुत ही कम लोग जानते होंगे। ऐसे में इस बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल आज के दिन यानी 30 मई को पूरी दुनिया में वर्ल्ड मल्टीपल स्केलेरोसिस डे मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने के का मुख्य उद्देश्य यही है कि लोगों को ज्यादा से ज्यादा इस बीमारी के प्रति जागरूक किया जाए ताकि समय रहते है इसके लक्षणों की पहचना कर बचा जा सके। ऐसे में आइए जानते हैं क्या होता है मल्टीपल स्केलेरोसिस, इसके लक्षण और बचाव के उपाय क्या है।
क्या होता है मल्टीपल स्केलेरोसिस
क्लीवलैंड क्लिनिक के मुताबिक मल्टीपल स्केलेरोसिस (MS) एक ऑटोइम्यून कंडीशन है, जो व्यक्ति के दिमाग और रीढ़ की हड्डी (सेंट्रल नर्वस सिस्टम) को प्रभावित करती है। इस बीमारी की वजह से आपका इम्यून सिस्टम गलती से माइलिन सेल्स पर हमला करता है। ये सेल्स मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी की नसों की सुरक्षा करते हैं। वहीं इन नसों के खराब होने से आपकी नसें विजन, सेंसेशन और मूवमेंट जैसे कार्य बाधित हो सकते हैं।
क्या हैं इसके लक्षण
बता दें कि मल्टीपल स्केलेरोसिस के सामान्य और जटिल दोनों ही तरह के लक्षण देखे जा सकते हैं। सामान्य लक्षण की बात करें तो इसमें थकान होना, कंपकंपी होना, चक्कर आना, बॉडी बैलेंस न होना, मूड सविंग्स, और बहुत ज्यादा घबराहट महसूस होना है। साथ ही मांसपेशियों में ऐंठन और अकड़न महसूस होना, यूरिन पास करते समय दिक्कत महसूस होना, व सोचने और सीखने में परेशानी जैसी लक्षण भी देखी जा सकती है।
वहीं अब जटिल यानि गंभीर लक्षणों की बात करें तो इसमें मेमोरी लॉस, सेक्सुअल डिसफंक्शन, बहुत ज्यादा डिप्रेशन और एंग्जायटी की प्रॉब्लम हो सकती है।
किस तरह से करें मल्टीपल स्केलेरोसिस से बचाव
एक्स्पर्ट्स के मुताबिक अभी तक मल्टीपल स्केलेरोसिस की बीमारी को ठीक करने के लिए किसी तरह का इलाज नहीं मिल पाया है। लेकिन इससे होने वाले नुकसान को कम करने के लिए आप अपनी लाइफस्टाइल में थोड़ी-सी बदलाव करके इस प्रॉब्लमस से बच सकते हैं। जैसे कि-
हेल्दी डाइट लें
नींद पूरी लें
हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करें
रोजाना योग और व्यायाम करें
तम्बाकू प्रोडक्ट्स का उपयोग करने से बचें
पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं
