कोई भी बीमारी हो उसके लक्ष्ण जब भी दिखाई देते हैं उन्हें हम नजरअंदाज ही कर देते हैं। डायबिटीज के मरीजों में भी शुरुआत में कोई लक्षण नहीं दिखते। लेकिन अक्सर लोग छोटे-छोटे संकेतों को नॉर्मल समझकर हम अनदेखा कर देते हैं। रात में डायबिटीज के लक्षण आसानी से दिखाई देते हैं। ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करके इस गंभीर स्थिति को नियंत्रित किया जा सकता है।
आपको बता दें कि ऐसा तब होता है जब शरीर में इंसुलिन नहीं बनता। डायबिटीज के मरीजों में शुरुआत में कई छोटे-छोटे संकेत दिखाई देते हैं तो चलिए जानते हैं कि ब्लड शुगर बढ़ने पर रात में क्या लक्षण दिखाई देते हैं।
रात में ये लक्षण आते हैं नजर
. रात को सोते समय अचानक पैरों में झुनझुनी होना या पैर अचानक सुन्न हो जाना तो इसके पीछे शुगर लेवल का बढ़ना एक बड़ा कारण हो सकता है।
. अगर रात को सोते समय बेचैनी या अचानक से दिल की धड़कन बढ़ जाए तो ये ब्लड शुगर लेवल बढ़ने का लक्षण हो सकता है।
. रात को पंखा चला कर सोने पर भी पसीना आने लगे और ऐसा रोजाना हो रहा हो तो एक बार अपने ग्लूकोज लेवल की जांच जरूर कराएं।
. रात में सोते समय मुंह सूखने की समस्या या बहुत प्यास लग रही हो तो ये भी डायबिटीज के एक लक्षणों में से है।
. डायबिटीज के लक्ष्णों में से एक ये भी है कि रात में कई बार पेशाब करने के लिए उठना पड़ता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि खून में ग्लूकोज का स्तर कंट्रोल में नहीं रहता।
अगर आपको इन में से कोई भी लक्ष्ण लग रहे हों तो आप एक बार डॉक्टर के पास जरूर जाएं और अपना चेकअप करवाएं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
