एक तरफ जहां हाल ही के 10वीं की यूपी बोर्ड परीक्षा में 98.5 प्रतिशत अंक से टॉपर बनी प्राची निगम सोशल मीडिया पर काफी छाई हुई हैं। कुछ लोग प्राची निगम को बधाई दें रहे हैं तो वहीं कुछ लोग उसके फेस को लेकर ट्रोलिंग कर रहे हैं। दरअसल प्राची निगम के चेहरे के बालों की वजह से काफी ट्रोलिंग किया गया है। जिस दौरान X पर दो यूजर्स ने पोस्ट शेयर करते हुए इसे PCOS की वजह बताया है। बता दें कि कई बार फेस पर PCOS की वजह से भी बाल आ सकते हैं। ऐसे में आइए दोनों पोस्ट में यूजर्स ने क्या कहा है और इसके लक्षण के बारे में जानते हैं।

हेल्थ कोच प्रियंका ने क्या कहा

एक्स पर हेल्थ कोच प्रियंका मातनहेलिया ने लिखा, “मैं प्राची निगम को यूपी बोर्ड हाई स्कूल की परीक्षा में टॉप करने के लिए बधाई देती हूं। यह जानकर दुख हुआ कि लोग उन्हें ट्रोल कर रहे है। लेकिन पीसीओएस एक दुर्बल बीमारी है जो न केवल शारीरिक रूप से बल्कि सामाजिक और मानसिक रूप से भी प्रभावित करती है। मुझे बहुत गर्व है कि उसने अपनी स्वास्थ्य समस्याओं के बावजूद यह सफलता हासिल की है।“

हार्मोनल असंतुलन के कारण होता है PCOS

कुछ लोगों ने यूपी बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षा में टॉप करने वाली छात्रा प्राची निगम का उसके चेहरे पर बालों के लिए मज़ाक उड़ाया। लेकिन यह कंडीशन यह अक्सर हार्मोनल असंतुलन के कारण होता है, आमतौर पर पॉलीसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम (पीसीओएस) नामक स्थिति के कारण, जो मुंहासे, हर्सुटिज़्म (चेहरे के बाल), सिर के बालों का झड़ना, वजन बढ़ना और मासिक धर्म संबंधी समस्याओं का कारण भी बन सकता है।

जबकि पीसीओएस के कई लक्षण हार्मोनल उपचार से ठीक हो जाते हैं, चेहरे के बाल प्रतिरोधी हो सकते हैं। लेजर हेयर रिडक्शन अक्सर ज़रूरी होता है, लेकिन यह महंगा हो सकता है। शायद यही वजह है कि उसके माता-पिता इसे अपनाने में असमर्थ रहे हैं।

क्या है PCOS

पीसीओएस एक ऐसी कंडीशन है जिसमें महिलाओं की अंडाशय (ovaries) में कई छोटे-छोटे सिस्ट (cysts) बन जाते हैं। यह सिस्ट अंडाशय की सतह पर द्रव से भरे छोटे-छोटे फोड़े होते हैं। जिस वजह से एग सामान्य रूप से एग का उत्पादन नहीं कर पाते हैं जिससे महिलाओं में प्रजनन समस्याएं, फेस पर बाल आने आदि की समस्या हो सकती हैं।

किस तरह के नजर आते हैं PCOS के लक्षण

पीरियडस समय पर न आना या बहुत कम आना

अचानक से वजह बढ़ना

शरीर पर अनचाहे बाल आना

चेहरे पर मुंहासों की समस्या होना

बहुत ज्यादा बाल झड़ना

इंसुलिन रेजिस्टेंससे जुड़ी परेशानी होना

किन महिलाओं को PCOS होना का जोखिम अधिक

अगर परिवार में पहले से किसी को PCOS की परेशानी रही है तो ऐसे में उन महिलाओ को इसके होने के चानसेज अधिक होती है। साथ ही ज्यादा वजन या मोटापे से ग्रस्त और अनहेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करने वाली महिलाओं को पीसीओएस होने का खतरा अधिक होता है। इसके अलावा ये समस्या जेनेटिक भी हो सकती है।

क्या है PCOS का इलाज

बता दें कि PCOS का अभी तक कोई इलाज नहीं मिल पाया है। लेकिन इसके लक्षणों को कंट्रोल करके इससे राहत पाया जा सकता है। वहीं आप हेल्दी डाइट और व्यायाम, डॉक्टरों द्वारा बताए अनुसार दवाई का सेवन करें। हालांकि कई बार PCOS के गंभीर मामलों में सर्जरी की भी जरूरत पड़ सकती है। अगर आप में इससे जुड़ी किसी भी तरह की लक्षण नजर आने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *