नैशनल इंटिग्रेटीड मैडिकल एसोसिएशन (नीमा) जालंधर की पहली कार्यकारिणी मीटिंग आज हुई। इस मीटिंग का आयोजन नवनियुत्त प्रधान डा एस.पी. डालिया की अध्यक्षता में किया गया। जहां साल 2024-26 की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। मीटिंग की शुरुआत से पहले धन्वंतरि देव को पुष्प अर्पित किए गए। इस दौरान 27 अक्तूबर को धन्वतंरि पूजन करने से जुड़ी चर्चाएं भी की गई। सभी डॉक्टर्स ने इंटरनेशनल इंफेक्शन प्रीवेंशन वीक को भी Observe किया।

डॉ. विपुल कक्कड़ ने रखे अपने विचार

मीटिंग के दौरान डॉ. विपुल कक्कड़ के द्वारा इंफेक्शन कंट्रोल सप्ताह के अवसर पर इससे बचाव करने संबंधी अपने विचार व्यक्त किए गए।

ये डॉक्टर्स रहे शामिल

इस दौरान डॉ. राजीव धवन (सैक्टरी), डॉ. वरुण अग्रवाल (कैशियर) के अलावा डॉ. परविंदर बजाज (पंजाब नीमा प्रधान), डॉ. अनिल नागरथ ( सैक्टरी नीमा पंजाब), डॉ. आशु चोपड़ा, डॉ. जतिन्द्र प्रभाकर, डॉ. दिनेश जग्गी और अन्य कार्यकारी सदस्य भी शामिल हुए।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *