आखिर ये कैसा डॉक्टरी इलाज, जहाँ शरीर के सही अंग को निकाल कर ख़राब बताया गया है। दरअसल राजस्थान के एक अस्पताल से ऐसा मामला सामने आया है, जहाँ मरीज के ख़राब किडनी की बजाय सही किडनी निकाल ली गयी। ऐसे में उस मरीज की गंभीर हालत में मौत हो गयी।

बता दें राजस्थान के झुंझुनूं जिले में एक निजी अस्पताल के चिकित्सक ने महिला मरीज की संक्रमित किडनी निकालने की जगह पर सही किडनी निकाल दी। इस मामले में झुंझुनूं जिले के नूंआ निवासी ईद बानों की सही समय पर उपचार नहीं मिला और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

किडनी ख़राब होने पर हुई थी भर्ती

ईद बानों को पिछले दिनों झूंझंनूं जिले के निजी धनखड़ अस्पताल में किडनी खराब होने पर भर्ती करवाया गया था। वहां अस्पताल के मालिक डॉ संजय धनखड़ ने ईद बानों की किडनी का ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के बाद भी ईद बानों के दर्द में कमी नहीं आई और उसका स्वास्थ्य लगातार बिगड़ता गया तो धनखड़ ने ईद बानों के परिजनों को उसको जयपुर स्थित प्रदेश के सबसे बड़े सवाई मानसिंह अस्पताल में जाने के लिए कह दिया। इस पर परिवार वाले 21 मई को ईद बानों को सवाई मानसिंह अस्पताल ले गये। यहां चिकित्सकों ने जांच की तो पता चला कि धनखड़ ने संक्रमित के बजाय सही किडनी का ऑपरेशन का उसे निकाल दिया है। संक्रमण दांई किडनी में था और धनखड़ ने बांई तरफ की किडनी निकाल दी। गलत किडनी निकालने की सूचना मिलने पर ईद बानों के पति शब्बीर ने पुलिस में सूचना दी।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग हुआ एक्टिव

बता दें इस पूरे मामले को लेकर अब स्वास्थ्य विभाग एक्टिव हो गया है। मंगलवार को चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के निर्देश पर धनखड़ अस्पताल का पंजीकरण निलंबित कर दिया गया। साथ ही अस्पताल का सरकारी योजनाओं की सूची से भी नाम हटा दिया गया है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *