टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान इस समय जिंदगी के मुश्किल फेज से गुजर रही हैं। एक्ट्रेस का लंबे समय से कैंसर ट्रीटमेंट चल रहा है जिसके चलते उन्हें काफी दर्द और मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कीमोथेरेपी के चलते वो पहले ही अपने बाल कटवा चुकी हैं, वहीं अब उनकी आंखों की पलकें भी झड़ रही हैं। हिना खान अक्सर फैंस को अपना हेल्थ अपडेट देती ही रहती हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की जिसमें उनकी आंखों में अब बस एक ही पलक बची हैं, जो इस मुश्किल समय में उनकी हिम्मत बन रही है।
फैंस को बताया अपना हाल
हिना खान ने इस सिंगल पलक का फोटो अपने फैन्स के साथ शेयर किया है। साथ ही एक लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा कि – ‘आप जानना चाहते हैं कि इस वक्त क्या मेरी मोटिवेशन बन रही है? यह एक वक्त खूबसूरत ब्रिगेड का हिस्सा थी, जो मेरी आंखों को सुंदर बनाती थी। मेरी लंबी और सुंदर पलकें… यह बहादुर, अकेली योद्धा मेरी आखिरी पलक, जिसने मेरे साथ बहुत कुछ लड़ा है’।
पोस्ट देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
https://www.instagram.com/reel/DA0arb5IXxf/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==
हिना खान की हिम्मत बनी ये खास चीज
इमोशनल कैप्शन के साथ हिना ने यह भी बताया कि – ‘मेरे कीमो का आखिरी चरण काफी करीब है, इस वक्त यह अकेली पलक ही मेरी मोटिवेशन है हालांकि, लंबे समय से मैंने नकली पलकें नहीं पहनी थी, लेकिन अब मैं अपने शूट के लिए पहनती हूं कोई ना… सब ठीक हो जाना, दुआ’। एक्ट्रेस की ऐसी पोस्ट देख टीवी और फिल्मी स्टार्स ने हिना की हिम्मत बढ़ाई है’। उन्होंने कमेंट्स करते हुए लिखा कि- ”जल्द ही सबकुछ ठीक होने वाला है हम आपके साथ हैं।” वहीं कुछ लोगों का कहना है कि आप ‘बहुत ज्यादा स्ट्रॉन्ग हो, मोर पावर टू यू’।
कैंसर ट्रीटमेंट के बाद हिना को झेलनी पड़ी कई मुश्किलें
लंबे समय से हिना हर पोस्ट के साथ कुछ नया शेयर कर रही हैं। कैंसर के ट्रीटमेंट के बाद उन्हें काफी परेशानियां हो रही हैं। कभी खाने में दिक्कत तो कभी पैरों में दर्द, लेकिन इन सबके बावजूद वो लगातार काम कर रही हैं। कैंसर से पहले ही उन्होंने एक शो के लिए हामी भर दी थी, जिसे पोस्टपोन करने की बजाय इसका हिस्सा बनने की सोची हालांकि, लंबे समय तक खड़े होने में दिक्कत न हो इसलिए साड़ी के नीचे जूते पहने दिखीं। इसके लिए उन्होंने मसाबा गुप्ता से माफी भी मांगी थी। आपको बता दें कि हिना का पैरों में दर्द न्यूरोपैथिक के कारण होता है। यह एक ऐसी समस्या है जिसमें वह कुछ मिनटों के लिए ही खड़ी हो पाती हैं और उनके लिए खड़ा रह पाना काफी मुश्किल होता है।
पोस्ट देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
https://www.instagram.com/reel/DA0arb5IXxf/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==
