मेरा बच्चा बार-बार बीमार पड़ता है क्या करूं? 10 से 12 दिन बीतते नहीं है ये कि मेरा बच्चा दोबारा से खांसी, जुकाम और बुखार की चपेट में आ जाता है? क्या बच्चे का बार-बार बीमार पड़ना किसी गंभीर परेशानी का कारण तो नहीं है? ये कुछ ऐसे सवाल हैं जो आजकल हर मां की जुबान पर होते हैं क्योंकि दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद समेत पूरे उत्तर भारत में इन दिनों मौसम बदल रहा है। बदलते मौसम का सबसे ज्यादा असर बच्चों पर ही देखने को मिलता है। इसके कारण बच्चों को बार-बार सर्दी, खांसी, बुखार और शरीर में दर्द की समस्या हो रही है। बार-बार बीमार पड़ने वाले बच्चों को पेरेंट्स कम समय पर दवा देकर परेशान हो रहे है। इन दिनों बच्चों की सर्दी-खांसी से जुड़े मामले ज्यादा आ रहा है। इस पर एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस तरह की समस्या में पेरेंट्स को घबराने की जगह आराम से काम लेना चाहिए और समझना चाहिए कि यह सिर्फ मौसम के कारण हो रहा है। छोटे बच्चों को होने वाली इस तरह की समस्या में कुछ घरेलू नुस्खों से भी राहत पाई जा सकती है।
वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
https://www.instagram.com/reel/DAyLwLLNCK9/?utm_source=ig_web_copy_link
हवा को नम करें
सर्दी-खांसी की परेशानी में अक्सर बच्चों को गले में खराश और सांस लेने में परेशानी होने लगती है। बच्चों को इस तरह की समस्या से बचाने के लिए कूल-मिस्ट ह्यूमिडिफायर का इस्तेमाल करें। आप चाहें तो बच्चे को गर्म पानी की भाप भी दे सकते हैं।

दवा न दें
एक्सपर्ट्स के अनुसार, सर्दी-खांसी और बुखार की समस्या होने पर बिना डॉक्टरी सलाह के दवा इस्तेमाल न करें। बिना डॉक्टरी सलाह के दवा देने से बच्चे की समस्या कम होने की जगह बढ़ सकती है। अगर आपका बच्चा बीमारी के दौरान एक्टिविटी कम करता है तो डॉक्टर से जरुर बात करें।
हाइड्रेटेड रखें
सर्दी-खांसी और बुखार की समस्या में अक्सर बच्चों की जुबान का टेस्ट कड़वा हो सकता है। कड़वे टेस्ट के कारणबच्चे पानी और अन्य प्रकार के तरल पदार्थों का सेवन करने से बचते हैं। यदि आपका बच्चा भी ऐसा करता है तो इससे बचें। बच्चे को थोड़ी-थोड़ी देर पर पानी पिलाएं। यदि बच्चा 6 महीने से कम उम्र का है तो उसे स्तनपान या बोतल से कम-कम अंतराल के बीच पानी पिलाएं। इस तरह की प्रक्रिया को अपनाने से बच्चे का शरीर हाइड्रेटेड रहेगा और बीमारी के दौरान होने वाली परेशानियां भी कम होगी।

सैलाइन ड्रॉप्स और सक्शन
नाक की भीड़ को धीरे-धीरे साफ करने के लिए सैलाइन नेजल ड्रॉप्स और बल्ब सिरिंज का इस्तेमाल करें। सैलाइन ड्रॉप्स के इस्तेमाल से बच्चे को गले की खराश की समस्या से राहत मिलेगी और सर्दी-खांसी की परेशानी कम होगी।
इस बात का रखें ध्यान
अगर सर्दी कुछ दिनों से ज्यादा रहती है या आपको तेज बुखार, सांस लेने में तकलीफ या असामान्य व्यवहार जैसे लक्षण दिखाते हैं तो अपने बाल रोग विशेषज्ञ से संपर्क करें।
